Home Finance Ration Card धारकों की बल्ले-बल्ले! सरकार इस महीने 2 बार बांटेगी राशन,...

Ration Card धारकों की बल्ले-बल्ले! सरकार इस महीने 2 बार बांटेगी राशन, जान‍िए क्‍यों?

0
Electricity Bill : बड़ी खबर! सरकार ने बढ़ाए ब‍िजली के दाम,आज से लागू हो गया नया रेट....... check करे नए रेट

Ration Card Rules: हर‍ियाणा सरकार की तरफ से राज्‍य के 31 लाख 87 हजार 107 कार्ड धारकों को मई महीने में दो बार चीनी, गेहूं और चावल व‍ितर‍ित क‍िया जाएगा. यह राशन अप्रैल और मई दोनों महीने का होगा.

Ration Card Latest News: अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी. जी हां, सरकार की तरफ से इस महीने यानी मई में दो महीने का राशन बांटने का फैसला क‍िया गया है. यह राशन सरकारी सस्‍ते गल्‍ले की दुकान से दो अलग-अलग तारीख को व‍ितर‍ित क‍िया जाएगा. हर‍ियाणा सरकार की तरफ से राज्‍य के 31 लाख 87 हजार 107 कार्ड धारकों को मई महीने में दो बार चीनी, गेहूं और चावल व‍ितर‍ित क‍िया जाएगा. यह राशन अप्रैल और मई दोनों महीने का होगा.

जनवरी से चल रही थी राशन व‍ितरण में परेशानी

अप्रैल महीने के राशन का व‍ितरण ड‍िपो के जर‍िये क‍िया जा रहा है. इसके बाद मई के राशन का व‍ितरण 20 मई के करीब होगा. आपको बता दें हर‍ियाणा में परिवार पहचान पत्र लागू होने के बाद एक महीने के राशन के व‍ितरण को लेकर जनवरी महीने से परेशानी आनी शुरू हुई थी. इसके बाद जनवरी का राशन फरवरी में, फरवरी का मार्च में और मार्च का अप्रैल में व‍ितर‍ित हुआ. अप्रैल का राशन मई में व‍ितर‍ित क‍िया जा रहा है. इसके साथ ही मई का राशन 20 मई को व‍ितर‍ित क‍िये जाने का प्‍लान है. इस तरह मई में लाभार्थ‍ियों को सरकार की तरफ से दो बार राशन द‍िया जाएगा.

31.87 लाख कार्ड धारकों को होगा फायदा

हर‍ियाणा के खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से मई महीने में 31.87 लाख कार्ड धारकों को गेहूं और चीनी का व‍ितरण क‍िया जाएगा. इसमें अंत्‍योदय अन्‍न योजना (AAY) कार्ड धारकों के लिए 26 हजार 259 किलो और स्‍टेट बिलो पावर्टी लाइन (SBPL) कार्ड धारकों के लिए मई के लिए 20.64 लाख क‍िलो चीनी का आवेदन जारी क‍िया गया है. इसी तरह इन्हीं कार्ड धारकों के ल‍िए मई में एएवाई (AAY) को 19.28 लाख और एसबीपीएल कैटेगरी (SBPL Category) के लिए 3.40 करोड़ किलो गेहूं का एलोकेशन जारी की गई है.

इसे भी पढ़ें : Gold Rate : फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी खरीदने वालो की हो गई मौज! नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे आप…

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version