Home Finance Bank FD Interest Rates : ये 4 बैंक ने खोला खुशियों का...

Bank FD Interest Rates : ये 4 बैंक ने खोला खुशियों का खजाना! FD पर दे रहे है ज्यादा ब्याज…चेक करे सभी का ब्याज दर

0
Bank FD Interest Rates : ये 4 बैंक ने खोला खुशियों का खजाना! FD पर दे रहे है ज्यादा ब्याज...चेक करे सभी का ब्याज दर

कई बैंक एक साल की एफडी पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इस लिस्ट में कई सरकारी बैंक भी शामिल है। पीएनबी एक साल की एफडी पर 7 फीसदी से अधिक ब्याज दे रहा है।

Bank FD Interest Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट बचत और निवेश दोनों के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। कई बैंक वर्तमान में एफडी पर आकर्षक ब्याज भी दे रहे हैं। 6 जून से आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। 8 जून को रेपो रेट को लेकर फैसला आ सकता है।

रेपो दरों में वृद्धि होने पर एफडी के ब्याज दरों में भी बैंक वृद्धि करते हैं। हालांकि पिछली एमपीसी बैठक में बदलाव न होने पर भी कई बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में वृद्धि की है। कई ऐसे बैंक हैं, जो इन दिनों एक साल की एफडी पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं। यदि आप शॉर्ट टर्म इनवेस्टमेंट प्लान की तलाश कर रहे हैं, इन बैंकों की एफडी स्कीम आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।

पंजाब नेशनल बैंक ऑफ इंडिया-(Punjab National Bank Of India)

पीएनबी भारत का प्रमुख पब्लिक सेक्टर बैंक है। हाल ही में बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया था। फिलहाल, एक साल की एफडी पर समान्य ग्राहकों को 6.80 फीसदी ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.30 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 7.60 फीसदी है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया-(State Bank Of India)

एसबीआई देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। बैंक द्वारा समान्य नागरिकों को 211 दिनों से लेकर 1 साल की एफडी पर 5.88 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें 6.40 फीसदी है।

आईसीआईसीआई बैंक-(ICICI Bank)

आईसीआईसीआई बैंक(ICICI Bank)  भारत का प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंक है। बैंक की ओर से एक साल से लेकर 389 दिनों की एफडी पर 6.70 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। वरिष्ट नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.20 फीसदी है।

एचडीएफसी बैंक -(HDFC bank)

देश के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक HDFC Bank भी एक साल की एफडी भी बेहतरीन नीयज ऑफर रहा है। समान्य नागरिकों को एक साल से लेकर 15 महीने से कम वाली एफडी पर 6.60 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए इंटरेस्ट रेट 7.10 फीसदी है।

कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मियों को 25 वर्ष की सेवा पूरी करने पर मिलेगा पूरी पेंशन,कैबिनेट की मंजूरी, वेतन और भत्तों पर अपडेट

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version