Home Finance Bank holidays June 2023 : निपटा लें बैंक से जुड़े अपने काम!...

Bank holidays June 2023 : निपटा लें बैंक से जुड़े अपने काम! जून में 12 दिन रहेंगे बंद, RBI ने जारी छुट्टियों की पूरी लिस्ट

0
Bank holidays June 2023 : निपटा लें बैंक से जुड़े अपने काम! जून में 12 दिन रहेंगे बंद, RBI ने जारी छुट्टियों की पूरी लिस्ट

June 2023 Bank Holiday List: जून का महीना शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. 31 दिन के इस महीने में अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक की छुट्टियां रहने वाली हैं. यहां चेक करें बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट.

Bank Holidays in June 2023: वित्त वर्ष 2023-24 का दूसरा महीना खत्म होने की ओर है. इसके बाद जून की शुरुआत हो जाएगी. अगले महीने यानी जून 2023 में बैकों की बंपर छुट्टियां पड़ने वाली हैं, जिससे कस्टमर्स के बैंकों से जुड़े काम पर असर पड़ सकता है.

ऐसे में अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तो जल्द से जल्द निपटा लें. बैंक का काम करवाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in March 2022) एक बार जरूर देख लें. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, जून में कुल 12 दिन अवकाश रहेगा. इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. आइए जानते हैं कि अगले महीने बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं..

जून 2023 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  • 4 जून 2023: रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 10 जून 2023: दूसरे शनिवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 11 जून 2023: रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 15 जून 2023:  गुरुवार, राजा सक्रांति, मिजोरम और ओडिसा प्रदेश
  • 18 जून 2023:  रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 20 जून 2023:  गुरूवार, रथ यात्रा, ओडिसा और मणीपुर राज्य
  • 24 जून 2023:  चौथे शनिवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 25 जून 2023:  रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 26 जून 2023:  खर्ची पूजा, सिर्फ त्रिपुरा राज्य
  • 28 जून 2023:  मंगलवार, ईद उल-अज़हा, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, केरला राज्य
  • 29 जून 2023:  गुरुवार, ईद उल-अज़हा, पूरे देश में छुट्टी
  • 30 जून 2023:  शुक्रवार, रीमा ईद उल अजाह

ऑनलाइन निपटा सकते हैं काम 

बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक कई तरह के कामकाज डिजिटली निपटा सकते हैं. यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है. ऐसे में अगर आपका कोई काम जो डिजटली हो सकता है, उसमें छुट्टियों का कोई असर नहीं होगा. आप आराम से अपना काम निपटा सकते हैं.

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version