Home Finance Employee DA Hike : कर्मचारियों के फिर से बड़ी खुशखबरी! महंगाई भत्ते...

Employee DA Hike : कर्मचारियों के फिर से बड़ी खुशखबरी! महंगाई भत्ते में फिर 4 फीसदी वृद्धि संभव, इस टाइम तक मिलेगा लाभ- सैलरी में इतनी होगी

0
Employee DA Hike : कर्मचारियों के फिर से बड़ी खुशखबरी! महंगाई भत्ते में फिर 4 फीसदी वृद्धि संभव, इस टाइम तक मिलेगा लाभ- सैलरी में इतनी होगी

वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों को 42 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है, जो जनवरी से जून 2023 तक लागू है। चुंकी साल में 2 बार डीए में वृद्धि होती है, ऐसे में अगली बढ़ोत्तरी जुलाई में होना है। अबतक आए  AICPI इंडेक्स के आंकड़ों से  डीए में 4 फीसदी वृद्धि तय मानी जा रही है, हालांकि अभी मई और जून के आंकड़े आना बाकी है, जिसके बाद फाइनल होगा कि जुलाई में कितना प्रतिशत डीए बढ़ेगा।

Central Employee Next DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। लेबर मिनिस्ट्री ने अप्रैल के AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी कर दिए है, इस बार फिर अंकों में तेजी आई है इंडेक्स बढ़कर 134.2 हो गया है, ऐसे में जुलाई 2023 में महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि होना तय माना जा रहा है । इसके बाद महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। हालांकि अधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। अगर केन्द्र सरकार इस पर मुहर लगाती है तो इसका लाभ 48 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।

अप्रैल AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर एक नजर-(A look at the April AICPI index data)

दरअसल, श्रम ब्यूरो, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय से संबंधित कार्यालय द्वारा हर महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का संकलन सम्पूर्ण देश में फैले हुए 88 महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा मूल्यों के आधार पर किया जाता है। सूचकांक का संकलन 88 औद्योगिक केंद्रों एवं अखिल भारत के लिए किया जाता है और आगामी महीने के अंतिम कार्यदिवस पर जारी किया जाता है।

अप्रैल 2023 का अखिल भारतीय CPI-IW 0.9 अंक बढ़कर 134.2 पर रहा। सूचकांक में 1-महीने के प्रतिशत परिवर्तन पर, इसमें पिछले महीने के संबंध में 0.68% की वृद्धि हुई, जबकि एक साल पहले इसी महीने के बीच दर्ज की गई 1.35% की वृद्धि हुई थी।

4% DA बढ़ना तय-(4% DA increase fixed)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों को 42 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है, जो जनवरी से जून 2023 तक लागू है। चुंकी साल में 2 बार डीए में वृद्धि होती है, ऐसे में अगली बढ़ोत्तरी जुलाई में होना है। अबतक आए  AICPI इंडेक्स के आंकड़ों से  डीए में 4 फीसदी वृद्धि तय मानी जा रही है, हालांकि अभी मई और जून के आंकड़े आना बाकी है, जिसके बाद फाइनल होगा कि जुलाई में कितना प्रतिशत डीए बढ़ेगा।

अगर 4% DA पर मुहर लगती है तो यह बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।  नई दरें 1 जुलाई 2023 से लागू होंगी। इससे 18000 रुपए सैलरी वाले कर्मचारी को 8640 रुपए और 56000 सैलरी वाले को 27312 रुपए का सालाना लाभ होगा। इसी तरह अलग अलग लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में अलग अलग इजाफा होगा।

अगस्त-सितंबर में हो सकता है नई दरों का ऐलान-(New rates may be announced in August-September)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल के AICPI इंडेक्‍स के आधार पर DA बढ़कर 45% के पार 45.04% पर पहुंच गया है, हालांकि अभी मई और जून के AICPI इंडेक्‍स के नंबर आना बाकी है। डीए के 45% से पार जाने से साफ हो गया है कि इस बार भी यह DA 4% बढ़कर 46 प्रत‍िशत हो जाएगा।

इससे पहले मार्च के आंकड़े के आधार पर डीए का स्‍कोर 44.46 प्रत‍िशत पर था संभावना है कि डीए की नई दरों का ऐलान रक्षाबंधन से दिवाली के बीच किया जा सकता है, क्योंकि इसके बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि कितना डीए बढ़ेगा और कब इसका ऐलान किया जाएगा

EPFO Pension Order : पेंशन धारकों के लिए बड़ी खबर! अगर आप अधिक पेंशन का लाभ लेना चाहते हैं तो इस दिन तक इस जरूरी काम को पूरा कर लें।

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version