Home Finance Gold Price Ranchi Today : सोने के भाव में मामूली बढ़ोतरी व...

Gold Price Ranchi Today : सोने के भाव में मामूली बढ़ोतरी व चांदी के भाव में अच्छी गिरावट…यहाँ चेक करे ताजा रेट

0
Gold Rule : महिलाएं घर में रख सकती हैं कितने सोने के गहने, जानें क्या कहता है नियम..!

Gold Price in Ranchi: रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 55,400 रुपए है, जबकि 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की 58,170 रुपए. चांदी प्रति किलो 74,800 रुपए के भाव से बेची जाएगी.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव में मामूली बढ़ोतरी व चांदी के भाव में अच्छी गिरावट देखी गई. इसलिए अगर आप बाजार जाकर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो जाने से पहले यह खबर एक बार पढ़ लें. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 55,400 रुपए है, जबकि 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की 58,170 रुपए.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने Local 18 को बताया सोने के भाव में मामूली तेज़ी व चांदी के भाव में गिरावट व देखी गई है. प्रति किलो चांदी की दर में आज 500 रुपए की गिरावट देखी आई है. आज चांदी प्रति किलो 74,800 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (शनिवार) शाम तक चांदी 75,300 रुपए की दर से बेची गई थी.

सोने के भाव बढ़े

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में आज 100 रुपए की बढ़ोतरी गई है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 55,300 रुपए में बिका था. आज भी इसकी कीमत 55,400 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई. वहीं, शनिवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 58,070 रुपए के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 58,170 रुपए तय की गई है.

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं. बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोना बेचते हैं.

Jharkhand Child Brutality : क्रूरता की हदें पार! 3 साल के बच्चे से की दरिंदगी, दोनों पैर और एक हाथ तोड़ा, गला घोंटकर मरना भी चाहा..लेकिन बच गई

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version