Home Gumla Gumla Rape News : बड़ी खबर! 3 युवकों ने फेसबुक पर नाबालिग...

Gumla Rape News : बड़ी खबर! 3 युवकों ने फेसबुक पर नाबालिग सहेलियों से की दोस्ती, घुमाने के बहाने जंंगल में किया रेप

0
Gumla Rape News : बड़ी खबर! 3 युवकों ने फेसबुक पर नाबालिग सहेलियों से की दोस्ती, घुमाने के बहाने जंंगल में किया रेप

Gumla Rape News: बसिया एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी ने बताया कि बनई गांव में हो रही शादी समारोह से लोगों ने जंगल में हो रही घटना के संबंध में जानकारी दी. इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और मामले का खुलासा किया गया.

गुमला में तीन दोस्तों ने फेसबुक से हुई दोस्ती के बाद खूंटी के तीन नाबालिग लड़कियों को बोलेरो से गुमला के बसिया थाना अंतर्गत घुनसेरा जंगल लाया और उनके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. जंगल के बगल के गांव में एक शादी समारोह था. वहां लोगों को लड़कों की तरकतों का अंदेशा हुआ. जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और तीनों नाबालिग लड़कियों को संरक्षण में लेकर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों में 22 वर्षीय मुन्ना गोप, 25 वर्षीय अमित बरला एवं 29 वर्षीय अनिल इंदवार शामिल है.

तीनों बसिया थाना क्षेत्र के घूनसेरा गांव के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि लड़कों ने फेसबुक के माध्यम से लड़कियों से संपर्क किया था. फिर मोबाइल पर बात होने लगी. लड़कों ने उन्हें घुमाने के बहाने यहां लाया और उसके साथ रेप किया.

इस संबंध में बसिया एसडीपीओ  (SDPO) विकास आनंद लागुरी ने बताया कि बनई गांव में हो रही शादी समारोह से लोगों ने जंगल में हो रही घटना के संबंध में जानकारी दी.

इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर तीनों नाबालिग लड़कियों को संरक्षण में लिया गया. मौके से तीनों युवकों को गिरफ्तार किया गया. तीनों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया

Bank Holiday in July: निपटा लें जरूरी काम! झारखंड की राजधानी रांची में अगले महीना जुलाई में कुल 8 दिन बंद रहेंगे बैंक

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version