Home Finance IMD Rainfall Alert : केरल सहित 14 राज्यों में 72 घंटे ...

IMD Rainfall Alert : केरल सहित 14 राज्यों में 72 घंटे भारी बारिश,बिहार सहित 5 राज्यों में हीटवेव…..जानें IMD का पूर्वानुमान

0
IMD Rainfall Alert : केरल सहित 14 राज्यों में 72 घंटे भारी बारिश,बिहार सहित 5 राज्यों में हीटवेव.....जानें IMD का पूर्वानुमान

Weather Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने संकेत दिया है कि चक्रवात बिपारजॉय सप्ताहांत में तीव्र होता रहेगा, यानि आज रात तक अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान की स्थिति तक पहुंच जाएगा।आईएमडी के शनिवार शाम के नवीनतम अपडेट के अनुसार, चक्रवात बिपारजॉय एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित है।

IMD Alert, Today Weather Update : देश के मौसम में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते है। मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसके लिए परिस्थियाँ अनुकूल है। वही मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 17 से 18 राज्यों में तेजी से मौसम में परिवर्तन नजर आ रहे हैं। तापमान में गिरावट के साथ ही तपिश से राहत मिली। आसमान में बादल छाए हुए हैं। घर चमक के साथ कुछ दिनों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा क्षेत्रों में लोगों को गर्म तेज हवा से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कई क्षेत्रों में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक केरल, कर्णाटक, तमिलनाड सहित गोवा, महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही तापमान 5 से 6 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है। आद्रता से मौसम ठंडा हुआ है । वही मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा असम मेघालय मिजोरम सहित अन्य क्षेत्रों में भी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यूपी बिहार झारखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट

यूपी बिहार झारखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में अगले 3 से 4 दिनों तक गर्म तेज हवा सहित और हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। बिहार के 17 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा झारखंड के 12 जिलों में भारी गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार से मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में मौसम में बदलाव रहेंगे। भीषण गर्मी और तपिश बढ़ गई है जबकि अन्य क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही भारी बारिश देखने को मिल रही है। आंधी तूफान का पूर्वानुमान जताया गया।

मानसून पर अपडेट

मानसून केरल के बाकी बचे हिस्से सहित कर्नाटक, बंगाल की खाड़ी पूर्वोत्तर के राज्यों तक पहुंच चुका है। महाराष्ट्र गोवा तमिलनाडु के क्षेत्रों में आगे बढ़ते हुए स्थिति अनुकूल बनी हुई है। नॉर्थईस्ट और दक्षिण के राज्य में बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंधी तूफान भूस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

केरल कर्नाटक सहित लक्ष्यदीप में अगले 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं आंतरिक कर्नाटक में 12 से 14 जून के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन जल्द ही देखने को मिलेगा। तेज ठंडी हवा चलेगी।

मानसून की तिथि घोषित

  • मौसम विभाग के लिए द्वारा मानसून की किसी की भी घोषणा कर दी गई है।
  • गुजरात में 20 से 25 जून के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है।
  • मध्य प्रदेश में 20 से 22 जून के बीच मानसून पहुंच सकता है।
  • इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में 15 जून तक मानसून पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया गया।
  • उड़ीसा में 15 से 17 जून तक मानसून की दस्तक देखने को मिल सकती है।
  • राजस्थान के कुछ हिस्से में 30 जून से 5 जुलाई तक मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो मानसून 30 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है
  • जबकि हरियाणा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 25 जून तक पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया गया है
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 जून को मानसून की दस्तक देखने को मिल सकती है
  • वहीं बिहार में 15 जून को मानसून की दस्तक देखी जा सकती है।
  • झारखंड में मानसून 17 जून तक आने की संभावना जताई गई है।

राजधानी दिल्ली में आज मौसम में बदलाव

राजधानी दिल्ली में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दोपहर बाद तेज आंधी और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट देखने को मिल सकता है। हालांकि बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। राजधानी में बारिश के लिए अगले 3 से 4 दिनों तक इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं दिल्ली में 25 से 35 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवा चलेगी।

राजस्थान के कुछ हिस्से में भीषण बारिश

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान बिपर जॉय के कारण अगले सप्ताह राजस्थान के कुछ हिस्से में भीषण बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अति भीषण चक्रवाती तूफान धीरे-धीरे उत्तर दिशा की तरफ आगे बढ़ रहा है। 16 जून को सुबह के समय चक्रवाती तूफान के रूप में पाकिस्तान तट की दस्तक होगी इसके साथ ही 15 जून को राज्य के दक्षिण-पश्चिम भागों में बारिश की गतिविधि रिकॉर्ड की जाएगी। भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। जोधपुर उदयपुर में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं आंधी बारिश की गतिविधि 17 जून तक जारी रहेगी।

मौसम अलर्ट

  • केरल, तटीय कर्नाटक, गोवा, तटीय महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • एक-दो जगहों पर बारिश/बर्फबारी और गरज के साथ छींटे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को भीग सकते हैं।
  • छिटपुट बारिश/बर्फबारी और आंधी-तूफान सिक्किम को प्रभावित कर सकते हैं।
  • तटीय गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गंगीय-पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
  • लक्षद्वीप, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में व्यापक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

चक्रवात बिपारजॉय का असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने संकेत दिया है कि चक्रवात बिपारजॉय सप्ताहांत में तीव्र होता रहेगा, यानि आज रात तक अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान की स्थिति तक पहुंच जाएगा।आईएमडी के शनिवार शाम के नवीनतम अपडेट के अनुसार, चक्रवात बिपारजॉय एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित है।

चक्रवात अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ जाएगा। फिर यह अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।शनिवार रात 11:30 बजे तक, बिपार्जॉय अपनी चरम तीव्रता तक पहुंच जाएगा, जिसके दौरान यह 165-175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलाएगा। रविवार की रात तक, सिस्टम कुछ ताप खो देगा और अगले तीन दिनों के लिए एक बार फिर एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बन जाएगा।

RBI Canceled Bank licence: रद्द हुआ इन बैंकों का लाइसेंस, लेनदेन पर भी लगी रोक, जानिए…..

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version