Home Finance IMD Rainfall Alert :बड़ी खबर! केरल सहित 12 राज्यों में भारी बारिश,...

IMD Rainfall Alert :बड़ी खबर! केरल सहित 12 राज्यों में भारी बारिश, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी….जाने IMD पूर्वानुमान

0
IMD Rainfall Alert :बड़ी खबर! केरल सहित 12 राज्यों में भारी बारिश, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी….जाने IMD पूर्वानुमान

इसके साथ ही अरब की खाड़ी में तैयार हुए चक्रवात बिपरजॉय की वजह से मानसून एक सप्ताह तक कमजोर रह सकता है। केरल में मानसून के उतरने के साथ ही राज्य के कुछ ऐसे में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। राज्य के 9 जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि 1 जिले में ऑरेंज रेट की चेतावनी दी गई है।

Today Weather Update : देश के मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। कई राज्यों में भारी गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं देश के दक्षिण में मानसून की एंट्री हो गई है। मानसून की एंट्री होने के साथ ही केरल कर्नाटक सहित तमिलनाडु के कुछ हिस्से में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि तमिलनाडु और कर्नाटक पहुंचने में मानसून को थोड़ा समय लग सकता है। दरअसल मानसून 7 दिन की देरी से कल केरल पहुंचा है।

चक्रवात Biparjoy की वजह से मानसून एक सप्ताह तक कमजोर 

इसके साथ ही अरब की खाड़ी में तैयार हुए चक्रवात बीपरजॉय की वजह से मानसून एक सप्ताह तक कमजोर रह सकता है। केरल में मानसून के उतरने के साथ ही राज्य के कुछ ऐसे में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। राज्य के 9 जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि 1 जिले में ऑरेंज रेट की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली में आगामी 7 दिनों से तापमान में इजाफा

इधर राजधानी दिल्ली में आगामी 7 दिनों से तापमान में इजाफा देखा जाएगा। आसमान साफ रहेगा।इसके साथ ही आद्रता में भी कमी आएगी। मौसम विभाग द्वारा न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया गया है। हालांकि 7 दिन के बाद एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। वहीं दक्षिण पश्चिम मानसून के भी तेज होने की संभावना जताई गई।

हरियाणा पंजाब में भी तापमान में इजाफा

हरियाणा पंजाब में भी तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में इजाफा देखने के साथ ही रविवार तक मौसम ऐसा बना रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। पंजाब में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पंजाब के 11 जिले में गर्मी तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया। हालांकि शुक्रवार से एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन दिखेगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदलने का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदलने का पूर्वानुमान जताया गया है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। मंगलवार से मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आने वाले हैं। क्षेत्रों में बारिश भी देखने को मिल सकती है। आद्रता सही रहने से मौसम पर इसका अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही 10 दिन के बाद इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

छत्तीसगढ़ में भी मौसम समान बना रहेगा तापमान में एक से दो फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। गर्म तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में तैयार हुआ है। 13 जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं जुलाई महीने में मानसून की एंट्री देखने को मिल सकती है। फिलहाल राजस्थान में लोगों को आंधी तूफान से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तापमान में भी गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। जयपुर, नागौर, अजमेर, सीकर, दौसा, टोंक, भरतपुर, बूंदी धौलपुर और सवाई माधोपुर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम अलर्ट

  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और तटीय कर्नाटक में व्यापक रूप से बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
  • एक-दो जगहों पर बारिश/बर्फबारी और गरज के साथ छींटे लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम को भीग सकते हैं।
  • लक्षद्वीप, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे कर्नाटक, गोवा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल को प्रभावित कर सकते हैं।
  • जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में भी तापमान में इजाफा

मौसम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश में भी तापमान में 40 डिग्री से 42 डिग्री तक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है। सूर्य की तपिश बनी रहेगी आसमान साफ रहेगा। हालांकि गुरुवार से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेंगे। तापमान में दो से 3 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। इसके साथ ही आद्रता में वृद्धि देखी जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 22 जून के बाद उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार में भी मौसम में गर्मी का असर

बिहार में भी मौसम में गर्मी का असर देखा जा रहा है। बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी के साथ हीटवेव का भी पूर्वानुमान जताया गया। हालांकि मंगलवार से मौसम बदलेगा। तापमान में दो से तीन फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। वहीं शुक्रवार को बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा।

झारखंड और बंगाल के कई क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी

झारखंड और बंगाल के कई क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार से लेकर अगले शुक्रवार तक बारिश देखने को मिलेगी। इसके साथ ही मौसम सुहावना बना रहेगा। कुछ क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं मौसम विभाग द्वारा क्षेत्रों में भीषण गर्मी की भी चेतावनी जारी की गई है। कुछ क्षेत्रों में तपिश बढ़ सकती है।

पर्वतीय राज्य में भी बारिश का दौर

पर्वतीय राज्य में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। हिमाचल, उत्तराखंड में मंगलवार से मौसम बदल सकता हैv वहीं गुरुवार से बारिश सहित बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में भी कमी देखी जाएगी। इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा फिलहाल 3 दिन तक मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

गोवा में बारिश का दौर जारी 

वहीं गोवा में बारिश का दौर जारी रहेगा। महाराष्ट्र के कुछ ऐसे में बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही क्षेत्रों में 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड की जाएगी। वही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक आद्रता 66% से अधिक रहेगी। महाराष्ट्र में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा क्षेत्र में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

पश्चिमी राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार दीप समूह में भी भारी बारिश का ऑरेंज रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं कर्नाटका में भी तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है। मौसम विभाग द्वारा फिलहाल 7 दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।

पूर्वी राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 2 से 3 दिनों के बीच क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है। मेघालय में आगामी 7 दिनों तक घर चमक आंधी सहित भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं मिजोरम में भी भीषण बारिश देखने को मिलेगी।

टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी अपडेट! इन गलतियों का रखें ध्यान, नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version