Home Finance भारतीय पासपोर्ट होल्डर अलर्ट! इन देशों के लिए वीजा की जरूरत नहीं,...

भारतीय पासपोर्ट होल्डर अलर्ट! इन देशों के लिए वीजा की जरूरत नहीं, देखें देशों की लिस्ट

0
भारतीय पासपोर्ट होल्डर अलर्ट! इन देशों के लिए वीजा की जरूरत नहीं, देखें देशों की लिस्ट

Visa Free Countries: दुनिया भर में ऐसे कई देश हैं जहां वीजा की जरूरत नहीं होती है। हां, अगर आप यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आप इस लेख में बिना वीजा वाले देशों की सूची देख सकते हैं। ये 3 महीने या 4 महीने तक भी चल सकते हैं।

हनीमून हो या गर्मी की छुट्टियां विदेश घूमना कौन नहीं चाहता, लेकिन पैसे और प्लानिंग के चलते हम हमेशा पीछे हट जाते हैं। और एक और झंझट जो हर किसी के विदेश घूमने के सपने को तोड़ देता है वो है ‘वीज़ा’ प्रक्रिया, शायद आप भी हमारी इस बात से सहमत होंगे! आपको बता दें, वीजा एक ऐसी चीज है, जिसके चक्कर में आपका पूरा महीना या पूरा साल भी जा सकता है।

लेकिन पूरी दुनिया में भारतीयों के लिए कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां आपको वीजा लेने की भी जरूरत नहीं है, मतलब इन देशों में आप सिर्फ अपने पासपोर्ट से एक महीना या चार महीने आराम से घूम सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इन देशों के बारे में।

भूटान में यात्रा करें

खूबसूरत पहाड़ियों और मैदानों के लिए मशहूर भूटान बहुत ही खूबसूरत देश है। हम भारतीय ही नहीं विदेशी भी यहां आने का सपना देखते हैं। भूटान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शानदार जगहों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। आपको बता दें, भारतीयों को यहां बिना वीजा के यात्रा करने की इजाजत कुछ शर्तों पर मिलती है। इतना ही नहीं, पड़ोस में होने की वजह से यह जगह भारतीयों के लिए इतनी महंगी भी नहीं होगी। वीजा के लिए आपको यहां आईडी प्रूफ देना होगा।

सूची में फिजी को भी शामिल करें

हम भूटान के बाद फिजी को कैसे भूल सकते हैं। बिना वीजा के घूमने के लिए भी यह देश बेस्ट है। इतना ही नहीं मालदीव के बाद अब कपल्स ने फिजी को भी अपने हनीमून की लिस्ट में शामिल कर लिया है। आपको बता दें, यहां भारतीयों की तादाद काफी ज्यादा है और यही वजह है कि बड़ी संख्या में भारतीय यहां घूमने के लिए फिजी पहुंचते हैं। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय यहां चार महीने तक बिना वीजा के रह सकते हैं।

PPF Scheme Latest Update : PPF में पैसा लगाने वालों की लगी लॉटरी, मिल रहे है पूरे 42 लाख रुपये……

सुंदर बारबाडोस

बेहद खूबसूरत कैरेबियाई देश बारबाडोस गर्मी की छुट्टियों के लिए सबसे अच्छा है। आप यहां अपनी पत्नी के साथ आ सकते हैं या बच्चों के साथ गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए यह जगह परफेक्ट है। समुद्र तटों वाली जगहें गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं, इसलिए भारतीयों को यहां एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां भारतीय कुल 90 दिनों तक बिना वीजा के घूम सकते हैं।

ट्रिनिडाड और टोबैगो

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, लोग खूबसूरत जगहों के साथ-साथ शांति के स्थानों की तलाश में होंगे। तो फिर देर किस बात की त्रिनिदाद भी किसी से कम नहीं है। यह जगह बिल्कुल गोवा जैसी दिखती है और घूमने के लिए आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। यहां आप 3 महीने तक बिना वीजा के रह सकते हैं। यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जीवन से घिरा हुआ है।

नेपाल की भी यात्रा करें

​हम नेपाल को कैसे भूल सकते हैं, यहां आना हर किसी का सपना होता है कि वह कम से कम एक बार नेपाल जाए। और भारतीयों के लिए अच्छी बात यह है कि इस देश की आपको ज्यादा कीमत नहीं लगेगी। बस आज ही नेपाल की यात्रा करें। अगर वीजा की बात करें तो भारतीयों को यहां के लिए वीजा की जरूरत नहीं है।

बिना वीजा के मॉरीशस जाएँ

मॉरीशस का नाम भी उन देशों में शामिल है जो बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। कपल्स के बीच मॉरीशस सबसे फेवरेट है, यहां आप बीच और जंगलों के बीच घूमने जा सकते हैं। अपने पलों को यादगार और खास बनाने के लिए आप भी इस जगह को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां भारतीय तीन महीने तक बिना वीजा के रह सकते हैं।

DA Hike : केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा! 16% बढ़ गया DA, 6 महीने का एर‍ियर भी म‍िलेगा, खाते में आयेंगे इतने पैसे……!

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version