Home Education Jharkhand Breaking News! झारखंड के सरकारी शिक्षकों का तबादला, जारी किया आदेश…..यहाँ...

Jharkhand Breaking News! झारखंड के सरकारी शिक्षकों का तबादला, जारी किया आदेश…..यहाँ देखे पूरी लिस्ट

0
Jharkhand Breaking News! झारखंड के सरकारी शिक्षकों का तबादला, जारी किया आदेश.....यहाँ देखे पूरी लिस्ट

Jharkhand news : झारखंड के सरकारी शिक्षकों का तबादला किया गया है। इसका आदेश माध्‍यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किया है। आदेश के पालन करने का निर्देश संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया गया है। इसे तत्‍काल प्रभाव से लागू किया गया है।

निदेशक ने जारी आदेश में कहा है कि 23 अगस्‍त, 2022 को पारित न्यायादेश के अनुपालन के क्रम में 110 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों (PGT) का स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उपरोक्त स्थानांतरित पदों पर यदि कोई अन्य शिक्षक पूर्व से पदस्थापित हों तो उन्‍हें संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में अविलंब योगदान करने के लिए निर्देशित किया जाय।

इसके बाद निदेशालय के 4 मई, 2023 के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में योगदान किये शिक्षकों से संबंधित प्रतिवेदन संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी से प्राप्त किया गया। राज्य स्तरीय स्थापना समिति की बैठक के प्रस्ताव संख्या-1 में लिये गये निर्णय के आलोक में शिक्षकों को विद्यालय में स्थानांतरित करते हुए पदस्थापित किया जाता है।

उपरोक्त शिक्षकों द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में किये गये योगदान को स्वीकृत किया जाता है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में बितायी गयी प्रतीक्ष्य अवधि के वेतनादि का भुगतान नवपदस्थापित विद्यालय अंतर्गत भुगतेय होगा।

ये है शिक्षकों की सूची

Jharkhand Petrol Diesel Price : झारखंड में आज भी पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कई जिलों में तो 102 रुपये पार हो गया….!

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version