Home Ranchi Jharkhand Latest Update| रांची में पहले ही दिन 20 करोड़ के नोटों...

Jharkhand Latest Update| रांची में पहले ही दिन 20 करोड़ के नोटों की बदली, हर शाखा में लगाई लंबी लाइन

0
Jharkhand Latest Update| रांची में पहले ही दिन 20 करोड़ के नोटों की बदली, हर शाखा में लगाई लबी लाइन

बैंक कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार खाते में नोट जमा करवाने वालों की संख्या औसतन 20-30 रही। शहर की बैंक शाखाओं में स्थिति सामान्य ही रही। हालांकि, आम दिनों की तुलना में बैंकों में भीड़ ज्यादा थी।

बैंकों में दो हजार के नोटों की बदली के लिए पहले दिन मंगलवार को लोगों में कोई हड़बड़ी देखने को नहीं मिली। इधर, आरबीआई की ओर से पर्याप्त समय दिए जाने के कारण पहले दिन हर शाखा में औसतन 40 लोग ही नोट बदली के लिए पहुंचे। इसमें 40 फीसदी ग्राहकों के हाथों में दो हजार के 10 नोट दिखे तो वहीं 60 फीसदी के हाथों में किसी के पास 3, 4 तो किसी के पास 5 नोट ही थे। इसके साथ ही काफी लोगों ने पूर्व की तरह खाते में भी पैसे जमा करवाए।

शहर की सभी शाखाओं में स्थिति सामान्य

बैंक कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार खाते में नोट जमा करवाने वालों की संख्या औसतन 20-30 रही। शहर की बैंक शाखाओं में स्थिति सामान्य ही रही। हालांकि, आम दिनों की तुलना में बैंकों में भीड़ थोड़ी ज्यादा थी, लेकिन नोट बदली कराने में लोगों को कोई दिक्कत नहीं हुई। इस दौरान बड़ी शाखाओं में जहां नोट बदली के लिए विशेष काउंटर बने थे तो वहीं छोटी शाखाओं में भीड़ के हिसाब से विशेष काउंटर की तैयारी की गई थी।

बैंक के एकल खिड़की नंबर सात में दो हजार के नोट की बदली की व्यवस्था की गई थी। यहां सिर्फ नोट बदली हो रही थी। कतार में 10 लोग खड़े थे। जिसमें महिला और पुरुष दोनों थे। यहां अधिकतर लोगों के हाथों में पांच-छह की संख्या में दो हजार के नोट दिख रहे थे। वहीं, कुछ लोग दस-दस नोट लेकर भी कतार में लगे हुए थे। लोगों ने कहा कि नोट बदलने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। आसानी से नोट बदल लिए।

शाखा खुलते ही नोट बदलने का सिलसिला शुरू

यहां सुबह बैंक खुलते ही शाखा में नोट बदलने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान शुरुआती दो घंटे तक नोट बदलने वालों की तादाद अधिक दिखी। वहीं, फिर धीरे-धीरे इनकी संख्या कम हो गई। इसके बाद सेकेंड हाफ में एक बार फिर लोग पहुंचे। लेकिन पहले के मुकाबले कम लोग पहुंचे।

यहां भी 60 फीसदी लोग चार या पांच नोट बदलने पहुंचे थे। आगे के दिनों में क्या हाल होता है, यह भी दिलचस्प होगा। नोट बदली के लिए यहां सुबह से ही लोग पहुंचने लगे थे। बैंककर्मियों के अनुसार पहले हाफ की तरह दूसरे हाफ में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान करीब 50-60 लोग नोट बदली कराने पहुंचे। वहीं, काफी लोगों ने खाते में भी पैसे जमा करवाए।

लोगों ने बड़ी संख्या में बदलवाए 2 हजार के नोट

कोकर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की इस शाखा में सामान्य दिनों के मुकाबले भीड़ अधिक रही। सामान्य दिन में जहां हर वक्त दो-चार लोग होते थे। मंगलवार को छह-सात से लोग कतार में खड़े दिखे। यहां करीब 15 लोग नोट बदली के लिए पहुंचे तो 20-22 की संख्या में लोगों ने नोट जमा भी करवाए।

यहां नोट बदली के लिए लोगों में कोई हड़बड़ी देखने को नहीं मिली। नोट बदली के लिए लोग पहुंच रहे थे और आसानी से बदलकर लौट रहे थे। हालांकि, नोट बदली के लिए लोगों के आने से भीड़ सामान्य दिनों से थोड़ी अधिक थी। लेकिन साल 2016 में हुई नोटबंदी की तुलना में न के बराबर भीड़ थी। यहां करीब 30-35 लोग नोट बदली के लिए पहुंचे। काफी लोगों ने खाते में नोट जमा भी करवाया।

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version