Home Jharkhand News Jharkhand Weather: सुहाना हुआ झारखंड का मौसम, तेज हवा के साथ बारिश...

Jharkhand Weather: सुहाना हुआ झारखंड का मौसम, तेज हवा के साथ बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत; आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
Jharkhand Weather: सुहाना हुआ झारखंड का मौसम, तेज हवा के साथ बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत; आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में रांची सहित सूबे के कई जिलों में गुरुवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे एक ओर जहां मौसम खुशनुमा हुआ, वहीं वज्रपात से दो लोगों की मौत भी हो गई।

Jharkhand Weather: राजधानी रांची समेत सूबे के कई जिलों में गुरुवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे एक ओर जहां मौसम खुशनुमा हुआ, वहीं वज्रपात से दो लोगों की मौत भी हो गई। मौसम विभाग रांची के अनुसार, बारिश से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को रांची समेत अन्य जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। उधर, पलामू में जहां बादल छाए रहे, वहीं गढ़वा में बारिश नहीं हुई। चतरा, कोडरमा, रामगढ़, सिमडेगा में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। गुमला में भी बारिश हुई।

4 घंटे बारिश से जलजमाव, बिजली-पानी भी बंद

राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को ओलावृष्टि और तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हुई। यहां 15.2 मिमी बारिश हुई। बारिश के दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली। चार घंटे की बारिश से एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, गलियों और मुख्य सड़कों पर जलजमाव हो गया। तीन से चार घंटे बिजली गुल रही। करीब सात लाख की आबादी को पीने का पानी नहीं मिला। ओरमांझी और आसपास के इलाके में ओलावृष्टि भी हुई।

मौसम में आए इस बदलाव से रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों का मौसम ठंडा हो गया है। रांची का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम बदलाव के कारण रांची का तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री नीचे आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को जोरदार आंधी और गरज के साथ बारिश तथा कहीं कहीं वज्रपात होने का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटे या इससे अधिक भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी हिस्से में आंधी और गरज के साथ बारिश और कहीं कहीं वज्रपात होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन हिस्सों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटे रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी समेत झारखंड में शुक्रवार को आंधी चलने और गरज के साथ बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटे या इससे अधिक भी हो सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इसका झारखंड के रांची समेत राज्य के दक्षिणी हिस्से पर अधिक प्रभाव पड़ेगा। जबकि राज्य के उत्तरी हिस्से में आंधी और गरज के साथ बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन हिस्सों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटे रहने के आसार हैं।

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version