Home Uncategorized Jharkhand News! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी...

Jharkhand News! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कही बड़ी बात

0
Jharkhand News! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कही बड़ी बात

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा सीएम हेमंत सोरेन ने कि दुनिया के अलग-अलग देशों में आप (CM) का भव्य स्वागत होता है, लेकिन अपने देश में राज्यों के अंदर गृह युद्ध छिड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने झारखंड मंत्रालय में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा सीएम हेमंत सोरेन ने कि दुनिया के अलग-अलग देशों में आप (PM) का भव्य स्वागत होता है, लेकिन अपने देश में राज्यों के अंदर गृह युद्ध छिड़ा हुआ है। मणिपुर के हालात का इससे अंदाजा लगा सकते हैं।

पहले भी आपस में लड़ चुके हैं राज्य

सीएम ने कहा कि इससे पहले भी राज्य आपस में लड़ चुके हैं। अब आगे कौन-कौन राज्य, लोग, पड़ोसी आपस में लड़ेंगे यह कहना बहुत कठिन हो चला है। मिलाजुला कर यह कहा जाए तो देश हर क्षेत्र में बिखर सा गया है। देश को विश्व गुरु बनाने की बात हो रही है, लेकिन मणिपुर के हालात से वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिन घटनाओं को लेकर चर्चा हो रही है वह देश के इतिहास में एक काला अध्याय जोड़ने का काम करेगा।

समय पर सबको पता चल जाएगी ताकत

सीएम ने इंडिया गठबंधन को परिवारवाद और भ्रष्टाचारी बताने पर पलटवार किया है। कहा इनको (भाजपा-एनडीए) को लाज शर्म नहीं है। उन्हें खुद बताना चाहिए कि वे क्या कर रहे हैं। उनके (भाजपा) पास जा कर भ्रष्टाचारी वॉशिंग पाउडर निरमा हो जाते हैं। समय आएगा तो सबकी ताकत का पता चल जाएगा।

मणिपुर की शर्मनाक वीडियो पर सियासी उबाल

गौरतलब है कि 19 जुलाई को मणिपुर का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें 2 महिलाओं को पुरुषों की भीड़ के बीच न्यूड परेड कराई जा रही थी। पता चला कि महिलाएं कूकी समुदाय की है और आरोपी भीड़ में मैतेई समुदाय के लड़ाके हैं। मणिपुर पुलिस ने वीडियो की सत्यता की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना 4 मई की है। इस मामले में 17 मई को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक मैतैई लड़ाकों ने कूकी-नगा बहुल गांव में हमला किया। 2 पुरुष और 3 महिलाएं जंगल की ओर भागे और पुलिस ने उनको बचाया लेकिन पुलिस स्टेशन से 2 किमी पहले ही हिंसक भीड़ ने उनको रोक लिया। अधेड़ शख्स की तुरंत हत्या कर दी गई। तीनों महिलाओं को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया। 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। बचाने गए उसके 19 वर्षीय भाई की हत्या कर दी गई। इस केस में ढाई महीने बाद 1 गिरफ्तारी हुई है।

GST System Changed : Nirmala Sitharaman ने बदल दिया टैक्स सिस्टम! आम जनता समेत राज्यों को होगा बड़ा फायदा……!

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version