Home Jharkhand News Jharkhand News! झारखंड के लातेहार जिले में एक वन कर्मी की हत्या...

Jharkhand News! झारखंड के लातेहार जिले में एक वन कर्मी की हत्या के मामले में 12 नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज….जाने क्या था मामला

0
Jharkhand News! झारखंड के लातेहार जिले में एक वन कर्मी की हत्या के मामले में 12 नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज....जाने क्या था मामला

झारखंड के लातेहार जिले में एक वन कर्मी की हत्या के मामले में 12 नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए थे।

झारखंड के लातेहार जिले में एक वन कर्मी की हत्या के मामले में 12 नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। झारखंड की राजधानी रांची से तकरीबन 150 किलोमीटर दूर नेत्रहट थानाक्षेत्र के दुरुप पंचायत में बुधवार रात को 15 नक्सलियों के एक समूह ने वन कर्मी देव कुमार प्रजापति (35) की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए थे।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक (SP) अंजनि अंजन ने बताया कि 12 नक्सलियों और प्रतिबंधित भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी) के विभिन्न अज्ञात सदस्यों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने शुक्रवार को कहा,’नक्सली क्षेत्रीय कमांडर छोटू खारवार, क्षेत्रीय कमांडर मनीष, सह-क्षेत्रीय कमांडर उज्जवल और प्रदीप का नाम प्राथमिकी में शामिल किया गया है।’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने वन विभाग कर्मी की हत्या के बाद नक्सलियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की। पलामू बाघ अभयारण्य में प्रजापति दैनिक आधार (दिहाड़ी) पर कार्यरत था। इस बीच, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 112वीं बटालियन के कमांडेंट प्रमोद साहू ने कहा कि जवानों ने लातेहार जिले के गारू पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित कुकू गांव से एक आईईडी (IED) उपकरण बरामद किया है, जिसे बाद में निष्क्रिय कर दिया गया।

बैंक FD से कमाई करने का शानदार मौका, निवेशकों को मिल रहा है 9% से ज्यादा ब्याज…..!

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version