Home Finance Jharkhand Weather Update : अगले 5 दिन छाए रहेंगे बादल या निकलेगी...

Jharkhand Weather Update : अगले 5 दिन छाए रहेंगे बादल या निकलेगी धूप? IMD ने जारी किया नया पूर्वानुमान

0
Jharkhand Weather Update : अगले 5 दिन छाए रहेंगे बादल या निकलेगी धूप? IMD ने जारी किया नया पूर्वानुमान

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। राजधानी के कुछ भागों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है। लेकिन, इस मौसम में बदलाव के कारण बारिश होने की संभावना नहीं है। यह स्थिति अगले पांच दिनों तक जारी रहेगी। मौसम में यह बदलाव पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और उससे सटे झारखंड में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है। इसके प्रभाव से पश्चिमी बंगाल से सटे जिलों समेत राज्य के दक्षिणी भाग पर आंशिक बादल छाएंगे।

मौसम विभाग के अनुसार, मुख्य रूप से राज्य के अंदर धनबाद, बोकारो, रामगढ़, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा, गुमला आदि जिलों में हल्के व आंशिक बादल छाएंगे। इससे अगले चार दिनों तक तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होंगे। राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को दिन के दौरान मौसम करीब-करीब साफ रहा। लेकिन, इस दौरान हल्के बादल भी छाए। मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा।

पूरे प्रदेश का मौसम सामान्य है। राज्य का अधिकतम तापमान 24.9 से लेकर 34.3 डिग्री तक रहा। इसमें लातेहार का अधिकतम तापमान सबसे कम 24.9 डिग्री और गोड्डा का अधिकतम सर्वाधिक 34.3 डिग्री रहा। वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रहा। बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की वृद्धि हुई। वहीं, राज्य में बोकारो और पूर्वी सिंहभूम के छोड़कर अन्य जिलों का तापमान सामान्य के करीब है।

झारखंड के मौसम को लेकर अपडेट देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी समेत राज्य के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान हल्के बादल छाने का अनुमान व्यक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल के गांगेय व समीपवर्ती झारखंड के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है। यह कमजोर है। इससे राज्य के कुछ हिस्सों पर बादल छाएंगे।

दुबई से कॉल… 2 करोड़ की फिरौती! झारखंड के डॉक्टर को मिली जान से मारने की धमकी”

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version