Home Uncategorized Love Story: पोलैंड से भारत आ गई प्यार में बंधी महिला, साथ...

Love Story: पोलैंड से भारत आ गई प्यार में बंधी महिला, साथ में बच्चा भी लाई… सीमा हैदर जैसा एक और मामला

0
Love Story: A woman bound in love came to India from Poland, brought a child along with her… Another case like Seema Haider

पोलैंड की महिला बरबरा पोलाक अपने प्यार के खातिर सात समुंदर पार कर प्रेमी सादाब मल्लिक से मिलने झारखंड के हजारीबाग स्थित खुटरा गांव पहुंची। बरबरा की दोस्ती सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर 2021 में हुई थी।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सीमा हैदर की तरह फिर एक शादीशुदा महिला ने सीमा पार की है। इस बार भी प्रेमी भारत का है लेकिन महिला किसी अन्य देश की। दरअसल पोलैंड की महिला बरबरा पोलाक अपने प्यार के खातिर सात समुंदर पार कर प्रेमी सादाब मल्लिक से मिलने झारखंड के हजारीबाग स्थित खुटरा गांव पहुंची। बरबरा पोलाक की दोस्ती सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वर्ष 2021 में हुई।

दोनों में लगातार चैटिंग होती रही और और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 49 वर्षीय बरबरा औऱ 35 वर्षीय सादाब का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि उसने भारत आने की वीजा के लिए आवेदन दिया। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे 5 वर्षों के लिए भारत आने का वीजा मिला। विजा मिलने पर विदेशी महिला भारत पहुंची औऱ सादाब से मिली। जिसके बाद वह सादाब के साथ हजारीबाग आयी।

भारत में गर्मी से बेहाल हैं पोलैंड की बरबरा

कई दिनों तक होटल में रहने के बाद 5 दिन पूर्व वह प्रेमी के साथ खुटरा गांव पहुंची। सादाब के घर पहुंचते ही विदेशी महिला ने गर्मी से परेशान होकर 2 ऐसी व कलर टीवी लगवाया। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान बहुत सुंदर देश है यहां के लोग भी अच्छे है। मैं सादाब के बिना रह नहीं सकती लेकिन यहां के जब बहुत सारे लोग एक साथ सादाब के घर आते हैं तो हम असहज महसूस करती हूं। वह घर में अपने से घरेलू काम करती है और गाय का गोबर व कचड़ा हाथ में ग्लव्स लगा कर साफ करती है।

इधर गांव में विदेशी महिला आने की जानकारी होने पर देखने के लिए भीड़ लग रही है। दूसरी ओर मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मामले पर संज्ञान लिया और हजारीबाग मुख्यालय डीएसपी राजीव कुमार , पेलावल ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह खुटरा गांव पहुंचे और पोलैंड से आई महिला से पूछताछ की। इस क्रम में उसने पुलिस अधिकारियों को अपना वीजा दिखाया और मोहम्मद सादाब मल्लिक के साथ प्रेम होने की बात बतायी। साथ ही उसने यह भी बताया कि वर्तमान समय में वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है और कुछ दिनों के बाद वापस चली जाएंगी।

महिला के साथ उसकी 6 वर्षीय बेटी भी आई है

महिला के साथ उसकी 6 वर्ष बेटी आनिया पोलजा भी है। बरबरा पोलैंड की भाषा पोलीस बोलती है और अंग्रेजी में बात करती है । सादाब उसे ट्रांसलेट कर बताता है। इधर मीडिया से बात करते हुए बरबरा पोलैंड ने कहा कि सद्दाम मेरा फ्रेंड है और मैं इसे दिलो जान से चाहती हूं। पोलैंड में उसका अपना घर है, कार बंगला साथ में नौकरी भी करती है।

सादाब का पोलैंड का वीजा बनवाने का प्रयास

वह प्रयास कर रही है कि सादाब को पोलैंड का वीजा बनवाए और उसे पोलैंड साथ ले जाए ताकि वह बेहतर जीवन जी सके। इधर सादाब 4 भाई बहनो में दूसरे स्थान पर है औऱ अविवाहित है। जबकि उसकी 2 बहनों का विवाह हो चुका है। इनके माता-पिता का निधन हो चुका है । सादाब का कहना है कि प्यार में उम्र कोई मायने नहीं रखता। मुझे खुशी है कि बरबरा पोलौंड से मुझे दोस्ती और अब जीवन साथी के रूप में भी रहने को तैयार है। सादाब डांसर है और मुंबई में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत कर चुका है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार ने बढ़ाया 4% महंगाई भत्ता, इस महीने मिलेगा फायदा

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version