Home Finance LPG Price Hike Today : LPG ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका! इतने...

LPG Price Hike Today : LPG ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका! इतने रुपये महंगा हुआ LPG स‍िलेंडर….यहाँ जाने ताजा रेट

0
LPG Price Hike Today : LPG ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका! इतने रुपये महंगा हुआ LPG स‍िलेंडर....यहाँ जाने ताजा रेट

LPG Cylinder Price: ऑयल कंपन‍ियों की तरफ से प‍िछले चार महीने से लगातार कटौती की जा रही थी. 1 मार्च 2023 को स‍िलेंडर की कीमत 2119.50 रुपये पर थी. उसके बाद अप्रैल में घटकर 2028 रुपये हुई, मई यह 1856.50 रुपये और 1 जून को 1773 रुपये हो गई.

LPG Gas Cylinder Price Today: हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपन‍ियों की तरफ से गैस स‍िलेंडर की कीमत में बदलाव क‍िया जाता है. 1 जून को भी कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर (Commercial Gas Cylinder) की कीमत 83 रुपये कम हुई थी, इसके बाद आम आदमी ने राहत की सांस ली थी. लेक‍िन इस बार तेल कंपन‍ियों ने 4 जुलाई को गैस स‍िलेंडर की कीमत बढ़ा दी है. इस बार ऑयल मार्केट‍िंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (Commercial LIG Gas Cylinder) का रेट 7 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा द‍िया है. आपको बता दें इस बार 1 जुलाई को गैस स‍िलेंडर की कीमत में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं हुआ था.

द‍िल्‍ली में घरेलू स‍िलेंडर की कीमत 1103 रुपये

न्‍यूज एजेंसी एएनआई (ANI) की र‍िपोर्ट के अनुसार 19 किलो वाला कमर्श‍ियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) राजधानी द‍िल्‍ली में 1,773 रुपये की बजाय 1,780 रुपये में म‍िलेगा. यानी अब इसके ल‍िए पहले से 7 रुपये ज्‍यादा देने होंगे. खबर ल‍िखे जाने तक नई कीमत इंड‍ियन ऑयल की वेबसाइट पर जारी नहीं हुई हैं. न्‍यूज एजेंसी की तरफ से बताया गया क‍ि घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) की कीमत में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. यह द‍िल्‍ली में पुरानी कीमत 1103 रुपये पर ही म‍िलेगा.

चार महीने बाद 7 रुपये की तेजी

ऑयल मार्केट‍िंग कंपन‍ियों की प‍िछले चार महीने से लगातार गैस स‍िलेंडर की कीमत में कटौती करके उपभोक्‍ताओं को राहत दी जा रही थी. लेक‍िन आज से कीमत में मामूली तेजी आई है. 1 मार्च 2023 को स‍िलेंडर की कीमत 2119.50 रुपये थी. उसके बाद अप्रैल में घटकर 2028 रुपये हुई, मई यह 1856.50 रुपये और 1 जून को 1773 रुपये हो गई. अब स‍िलेंडर के दाम में चार महीने बाद 7 रुपये की तेजी आई है.

1 जून के अनुसार मेट्रो स‍िटी में गैस स‍िलेंडर का रेट

  • द‍िल्‍ली                 1773 रुपये
  • कोलकाता            1895.50 रुपये
  • मुंबई                 1733.50 रुपये
  • चेन्‍नई                 1945 रुपये

गाड़ी चालक के लिए बड़ी खबर! इन पार्ट्स को मॉडिफाई कराने पर कटता है भारी चालान, तुरंत जान लें नियम

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version