PNB Bank FD: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है. बैंक ने अपनी कुछ FD पर ब्याज दर बढ़ा दी है. ये नई दरें 1 अक्टूबर 2024 से लागू हो गई हैं. पंजाब नेशनल बैंक आम नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD देता है.
PNB Bank FD: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है. बैंक ने अपनी कुछ FD पर ब्याज दर बढ़ा दी है. बैंक ने 91 दिन से लेकर 179 दिन की FD पर ब्याज एक फीसदी बढ़ा दिया है. ये नई दरें 1 अक्टूबर 2024 से लागू हो गई हैं. पंजाब नेशनल बैंक आम नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD देता है. इस पर 3.50 फीसदी से 7.25 फीसदी के बीच FD ब्याज दे रहा है. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 4 फीसदी से 7.75 फीसदी तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है. PNB की ये दरें 3 करोड़ रुपये तक की FD के लिए हैं.
पंजाब नेशनल बैंक 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर इतना ब्याज दे रहा है
- 7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए- 3.50 फीसदी; वरिष्ठ नागरिकों के लिए- 4.00 फीसदी
- 15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए- 3.50 फीसदी; वरिष्ठ नागरिकों के लिए- 4.00 फीसदी
- 30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए- 3.50 फीसदी; वरिष्ठ नागरिकों के लिए- 4.00 फीसदी
- 46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए- 4.50 फीसदी; वरिष्ठ नागरिकों के लिए- 5.00 फीसदी
- 61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए- 4.50 फीसदी; वरिष्ठ नागरिकों के लिए- 5.00 फीसदी
- 91 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए- 5.50 फीसदी; वरिष्ठ नागरिकों के लिए- 6 फीसदी
- 180 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए- 6.25 फीसदी; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 6.75 प्रतिशत
- 271 दिन से 299 दिन: आम जनता के लिए – 6.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7 प्रतिशत
- 300 दिन: आम जनता के लिए – 7.05 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.55 प्रतिशत
- 301 दिन से 1 वर्ष से कम: आम जनता के लिए – 6.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7 प्रतिशत
- 1 वर्ष: आम जनता के लिए – 6.80 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.30 प्रतिशत
- 1 वर्ष से अधिक से 399 दिन: आम जनता के लिए – 6.80 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.30 प्रतिशत
- 400 दिन: आम जनता के लिए – 7.25 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.75 प्रतिशत
- 400 से 2 वर्ष: आम जनता के लिए – 6.80 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.30 प्रतिशत
- 2 वर्ष से अधिक से 3 वर्ष तक: आम जनता के लिए – 7.00 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.50 प्रतिशत
- 1204 दिन – आम जनता के लिए – 6.40 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 6.90 प्रतिशत
- 1895 दिन – आम जनता के लिए – 6.35 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 6.85 प्रतिशत
- 5 वर्ष से 10 वर्ष: आम जनता के लिए – 6.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.30 प्रतिशत।
This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.
