Home Finance Ration Card Update : राशन कार्ड धारकों के लिए बुरी खबर! 2...

Ration Card Update : राशन कार्ड धारकों के लिए बुरी खबर! 2 दिन बाद नहीं मिलेगा फ्री राशन…..करोड़ों लोगों में दिखी परेशानी

0
Ration Card Update : राशन कार्ड धारकों के लिए बुरी खबर! 2 दिन बाद नहीं मिलेगा फ्री राशन.....करोड़ों लोगों में दिखी परेशानी

Ration Card Latest News: केंद्र सरकार ने बताया है कि फ्री राशन लेने वालों के लिए 30 जून की तारीख को ध्यान रखना जरूरी है. वरना आपको बाद में फ्री राशन की सुविधा मिलने में परेशानी हो सकती है.

Ration Card Update: राशन कार्ड (Ration Card) रखने वालों के लिए बड़ी खबर है. अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं तो 30 जून की तारीख आपके लिए बहुत ही जरूरी है. केंद्र सरकार ने बताया है कि फ्री राशन लेने वालों के लिए 30 जून की तारीख को ध्यान रखना जरूरी है.

वरना आपको बाद में फ्री राशन की सुविधा मिलने में परेशानी हो सकती है. आपको बता दें आधार और राशन कार्ड को ल‍िंक (Aadhaar-Ration Card Link) कराना जरूरी है.

खाद्य विभाग ने दी जानकारी

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राशन कार्ड लिंक कराने की तारीख अब नजदीक आ रही है. इसको लेकर सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. राशन कार्ड और आधार कार्ड को आपस में लिंक कराने के बाद यह सुनिश्चित करना आसान हो जाएगा कि जरूरतमंदों को उनके हिस्से का खाद्यान मिल रहा है या नहीं.

30 जून तक करा सकते हैं लिंक

आपको बता दें इससे पहले राशन को आधार से लिंक करने की तारीख 31 मार्च थी और फिर बाद में इसको बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया था और अब आपके पास में सिर्फ 30 दिन का समय ही बचा है. सरकार ने जब से राशन कार्ड को वन नेशन-वन राशन (One Nation-One Ration) का ऐलान किया है, तब से राशन कार्ड को आधार से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है.

कैसे जोड़े आधार-राशन कार्ड

>> अपने राज्य के आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पोर्टल पर जाएं.

>> एक्टिव कार्ड के साथ आधार लिंक का चयन करें.

>> अपना राशन कार्ड नंबर और उसके बाद आधार कार्ड नंबर दर्ज करें.

>> अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर भरें.

>> जारी रखें/सबमिट करें बटन का चयन करें.

>> अब आपको अपने मोबाइल फोन पर एक ओटीपी प्राप्त होगा.

>> आधार राशन लिंक पेज पर ओटीपी दर्ज करें, और इसके लिए आपका अनुरोध अब सबमिट किया गया है.

>> एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, आपको इसकी सूचना देने वाला एक एसएमएस प्राप्त होगा.

IMD Alert : बड़ी खबर! 3 जुलाई तक उड़ीसा सहित 18 राज्यों में भारी बारिश, आंधी वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट……यहाँ जाने IMD का पूर्वानुमान

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version