Home Finance Salary Hike : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सैलरी में हुआ...

Salary Hike : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सैलरी में हुआ बंपर इजाफा, जानें कितनी बढ़ी सैलरी?

0
Salary Hike : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सैलरी में हुआ बंपर इजाफा, जानें कितनी बढ़ी सैलरी?

Government Employees Salary Hike: सरकार ने अब कुछ और कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की मंजूरी दी है, जिसके तहत महंगाई भत्ता, बेसिक सैलरी और अन्‍य तरह के भत्ते में इजाफा किया जाएगा.

Salary Increase News: केंद्र सरकार ने अब कुछ और कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी (Salary Hike of Employees) की मंजूरी दे दी है. मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए ट्रेड यूनियनों के साथ हुए वेतन संशोधन समझौते को मंजूरी दे दी है.  अब इन कर्मचारियों के वेतन में बेसिक, वीडीए, स्‍पेशल महंगाई भत्ता और बोनस आदि का लाभ मिलेगा. इससे अलग भत्ते में 25 फीसदी का इजाफा होगा.

कोल इंडिया (Coal India) को भेजे गए एक नोट में मंत्रालय ने कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड, सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों के एनसीडब्ल्यूए-XI के लिए मंजूरी दी गई है. इस डील से सीआईएल और एससीसीएल के करीब 2.81 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा, जो 1 जुलाई 2021 में कंपनी के साथ काम कर रहे थे.

Jharkhand Latest Update : पूर्वी सिंहभूम के बरसोल थाना क्षेत्र स्थित खंडामौदा चौक के पास भीषण सड़क हादसा….गुस्साए ग्रामीणों ने जाम किया रोड

मई में हुई थी डील 

यह समझौता मई में कोयला उद्योग के लिए ज्‍वाइंट बायलिटरल कमेटी (जेबीसीसीआई)-XI की ओर से किया गया था, जिसमें सीआईएल प्रबंधन, सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड ( एससीसीएल ), पांच केंद्रीय ट्रेड यूनियनों – बीएमएस, एचएमएस, एआईटीयूसी, सीटू, माइन वर्कर्स फेडरेशन (आईएनएमएफ) और इंडियन नेशनल के प्रतिनिधि शामिल थे.

कितनी बढ़ोतरी का प्रावधान 

CIL ने 1 जुलाई, 2021 से 31 मार्च 2023 तक प्रभावी 21 महीने की अवधि के लिए 9,252.24 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. वेतन के लिए प्रावधान बढ़ने के कारण वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत घटकर 5,528 करोड़ रुपये हो चुका है.

वेतन में 19 फीसदी का इजाफा 

कोयला मंत्रालय की ओर से इस मंजूरी के बाद अब कर्मचारियों को महंगाई भत्ता के अलावा मूल वेतन और अन्‍य में इजाफा होगा. कुल बढ़ोतरी 19 फीसदी तक हो सकती है. यह इजाफा कुल जलाई 2021 से लेकर मार्च 2023 यानी कुल 21 महीने के लिए है.

Jharkhand Latest News! मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए झारखंड में विद्यार्थी नहीं मिल रहे…….इस बार 12 जिलों में लक्ष्य से 90 % कम आवेदन

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version