Home Finance Vande Bharat Express | रांची-वाराणसी के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन, रूट-किराया...

Vande Bharat Express | रांची-वाराणसी के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन, रूट-किराया और…पूरी डिटेल्स

0
Vande Bharat Express | रांची-वाराणसी के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन, रूट-किराया और...पूरी डिटेल्स

पटना से रांची के साथ ही रांची से वाराणसी के बीच ही जल्द ही वंदे भारत ट्रेन चलेगी। रेलवे की ओर से इस ट्रेन की शुरुआत को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है। इसके अलावा रांची से हावड़ा के बीच भी जल्द ही वंदे भारत ट्रेन चलेगी ।

रांचीः झारखंड के रेल यात्रियों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। भारतीय रेलवे की ओर से रांची से पटना और रांची से कोलकाता के बीच एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की जा चुकी है। अब रांची से वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

इस ट्रेन की शुरुआत के बाद रांची से वाराणसी की यात्रा सिर्फ 6 घंटे 20 मिनट में ही पूरी हो जाएगी। रांची-वाराणसी ट्रेन की शुरुआत होने से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोगों को ज्यादा लाभ मिलेगा। अभी ट्रेन से रांची से वाराणसी जाने में करीब 11 घंटे का समय लगता है।

किराया 1390 से लेकर 2600 के बीच रहने की संभावना

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया 1390 से लेकर 2600 रुपए के बीच होगा। इस ट्रेन में एसी चेयरकार का किराया 1390-1400 और एक्यूजिटिव क्लास का किराया 2545 से 2600 रुपए हो सकता है। रेलवे की ओर से जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

इन स्टेशनों पर ट्रेन का होगा ठहराव

रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव बोकारो स्टील सिटी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जंक्शन, हजारीबाग रोड, कोडरमा जंक्शन, गया जंक्शन और सासाराम जंक्शन में किया जाएगा। हालांकि अभी रेलवे की ओर से इस संबंध में अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

दो मार्गों से चलाने पर हो रहा मंथन

रेलवे प्रशासन की ओर से रांची-वाराणसी ट्रेन को दो मार्ग से चलाने पर विचार किया जा रहा है। एक मार्ग की दूरी 575 किलोमीटर है। वहीं दूसरे मार्ग की दूरी 539 किलोमीटर है। ज्यादा उम्मीद है कि यह ट्रेन बिहार के गया से होकर चलेगी। क्योंकि इस मार्ग में यात्री ज्यादा हैं।

160 की जगह 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी

रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 130 की जगह 160 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी, क्योंकि कई हिस्सों में ट्रैक की स्थिति बेहतर नहीं है।

रांची से सुबह 5.50 बजे खुलेगी!

रेलवे की ओर से रांची-वाराणसी वंदे भारत के लिए रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है। इसके अनुसार ट्रेन सुबह में 5.50 बजे रांची से खुलेगी। दोपहर 12.50बजे यह वाराणसी पहुंचेगी। फिर वाराणसी से 1.30बजे रांची के लिए रवाना होगी और शाम 7.50बजे रांची पहुंचेगी।

Highest FD Rate | बैंक ऑफ इंडिया दे रहा है FD पर सबसे ज्यादा ब्याज दर, तुरंत चेक करें नया रेट

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version