Home Education WhatsApp धांसू फीचर! पर्सनल चैट्स को अब कर सकते हैं लॉक, फिर...

WhatsApp धांसू फीचर! पर्सनल चैट्स को अब कर सकते हैं लॉक, फिर इसे कोई नहीं खोल पाएगा… जाने कासे लॉक करना है

0
WhatsApp धांसू फीचर! पर्सनल चैट्स को अब कर सकते हैं लॉक, फिर इसे कोई नहीं खोल पाएगा... जाने कासे लॉक करना है

WhatsApp Chat Lock: मेटा ने वॉट्सऐप यूजर्स (WhatsApp users) के लिए ‘चैट लॉक’ फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है. ये फीचर लोगों की प्राइवेसी को और बेहतर बनाएगा.

WhatsApp Chat Lock Feature: वॉट्सऐप पर अब आप किसी इंडिविजुअल चैट को दूसरों से छिपा सकते हैं. इसके लिए कंपनी ने ‘चैट लॉक’ फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है. यदि अभी आपको ये अपडेट नहीं मिला है तो आने वाले कुछ दिनों में ये आपको मिल जाएगा.

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको उस चैट विंडो में जाना जिसपर आप लॉक लगाना चाहते हैं. उस यूजर की प्रोफाइल पर जाते ही आपको चैट लॉक का ऑप्शन मिलेगा. इसे ऑन करते ही आपने मोबाइल के लिए जो सिक्योरिटी सेटिंग ऑन की होगी वही इस चैट पर भी लग जाएगी.

अगर आपने पासकोड सेट किया है तो इस चैट पर भी पासकोड लग जाएगा और ये चैट एक अलग फोल्डर में शिफ्ट हो जाएगी. जिन चैट्स को आप लॉक करके रखेंगे उनका नोटिफिकेशन कंटेंट मेन स्क्रीन पर नहीं दिखेगा. नए मैसेज को पढ़ने के लिए वॉट्सऐप आपको सीक्रेट फोल्डर को ओपन करने के लिए कहेगा जिसके बाद ही आप चैट्स को पढ़ पाएंगे.

लेकिन ये है मुसीबत 

इस फीचर के साथ एक प्रॉब्लम ये है कि यदि आपके मोबाइल का पासवर्ड किसी को पता है तो वह आपके वॉट्सऐप सीक्रेट फोल्डर को एक्सेस कर सकता है क्योकि चैट्स पर भी वही लॉक लगता है जो मेन मोबाइल फोन की स्क्रीन पर लगा हुआ है. हालांकि कंपनी का कहना है कि वह आने वाले दिनों में इसमें अपडेट लाएगी और यूजर्स चैट्स के लिए कस्टम पासवर्ड सेट कर पाएंगे. ये फीचर लोगों की प्राइवेसी और बेहतर करने के लिए रोलआउट किया गया है. IOS और एंड्रॉइड दोनों पर ये फीचर लोगों को मिलना शुरू हो गया है.

लॉक हटाना भी है आसान 

अगर आप किसी लॉक की हुई चैट से प्रोटेक्शन हटाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको उस चैट में जाना है और प्रोफाइल में जेकर चैट लॉक के ऑप्शन को टर्न ऑफ कर देना है. ऐसा करते ही चैट सीक्रेट फोल्डर से मूव होकर नार्मल लिस्ट में शामिल हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें : FD Rules Changed : PNB खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, FD के नियमों में हुए बदलाव- Check करे नए नियम

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version