Home Finance 7th Pay Commission : बड़ी खबर! इंक्रीमेंट-प्रमोशन को लेकर वित्त मंत्रालय का...

7th Pay Commission : बड़ी खबर! इंक्रीमेंट-प्रमोशन को लेकर वित्त मंत्रालय का आदेश जारी, 15 जून तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया

0
7th Pay Commission : बड़ी खबर! इंक्रीमेंट-प्रमोशन को लेकर वित्त मंत्रालय का आदेश जारी, 15 जून तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया

7th pay commission: कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर। दरअसल इंक्रीमेंट-प्रमोशन को लेकर वित्त मंत्रालय ने आदेश जारी किए है। जिसके तहत कर्मचारियों को 15 जून तक प्रक्रिया पूरी करनी होगी…

CPSEs Employees APAR- कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल उनके प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट के लिए समय सीमा में विस्तार किया गया है। इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत निर्धारित तिथि तक प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य होगा। वित्त मंत्रालय द्वारा इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर कर्मचारियों की वेतन वृद्धि सहित उनके प्रमोशन का लाभ उन्हें नहीं मिल सकेगा।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वित्त मंत्रालय द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि वर्ष 2021-22 बैच के लिए केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के शीर्ष प्रबंधन पदाधिकारियों की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट लिखने के लिए समय सीमा में विस्तार किया गया है।

15 जून तक प्रक्रिया पूरा करने के निर्देश- 

सीपीएसई के पदाधिकारियों को एपीएआर लिखने के लिए 15 जून तक प्रक्रिया को पूरा करना होगा। 9 अप्रैल 2019 , 27 दिसंबर 2022 और 9 मार्च 2023 को इस संबंध में कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया था। अब यह निर्णय लिया गया कि वर्ष 2021-22 के लिए सीपीएसई के शीर्ष प्रबंधन पदाधिकारी के लिए APAR लिखने की समय सीमा को आगे बढ़ाया जा रहा है। गतिविधि की प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी। वहीं 15 जून तक प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य होगा।

गतिविधि विस्तारित– कट-ऑफ तिथि —आगे विस्तारित तिथि

  • रिपोर्टिंग प्राधिकारी द्वारा मूल्यांकन– 15 मार्च, 2023 –15 मई, 2023
  • समीक्षा प्राधिकारी द्वारा मूल्यांकन– 30 मार्च, 2023 —31 मई, 2023
  • स्वीकृति प्राधिकारी द्वारा मूल्यांकन– 15 अप्रैल, 2023 —15 जून, 2023

इसे भी पढ़ें: Higher Pension : बड़ी खबर! जानिए कैसे एम्पलॉय पेंशन स्कीम के तहत आप रिटायरमेंट के बाद पा सकते हैं ज्यादा पेंशन

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version