Home Finance 7th Pay Commission DA Hike: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस दिन के...

7th Pay Commission DA Hike: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस दिन के बाद बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते में होगा इजाफा….

0
7th Pay Commission DA Hike: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस दिन के बाद बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते में होगा इजाफा....

7th Pay Commission DA Hike : अगर आप भी कर्मचारी है तो ये खबर आपके लिए है। दरसअल हाल ही में सरकार की ओर से आए एक अपडेट के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि  21 दिन बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होगी…

7th Pay Commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए खुशखबरी है. अगर आप भी बढ़ी हुई सैलरी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके खाते में मोटी राशि आने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने (Dearness Allowance Hike) का एलान किया जा सकता है. हालांकि अभी तक सरकार की ओर से डीए बढ़ोतरी को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है.

बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए में साल में 2 बार इजाफा होता है. एक जनवरी से और दूसरी जुलाई से. जनवरी 2023 से लागू हुई डीए इजाफे का ऐलान मार्च 2023 में हुई थी. सरकार ने डीए में 4% बढ़ोतरी की थी जिससे डीए बढ़कर 42 फीसदी हो गया है. अब सरकार चालू वित्त वर्ष में पहली बार जुलाई में डीए में बढ़ोतरी करेगी.

एआईसीपीआई के अप्रैल के आंकड़ों के मुताबिक, कर्मचारियों के वेतन में 3 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, यह मई और जून के आंकड़ों पर भी निर्भर करेगा. मई और जून के एआईसीपीआई के आंकड़े अच्छे रहे तो 4 फीसदी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (DR) बढ़ सकता है.

कितना बढ़ेगा DA-

अगर डीए में 4% का इजाफा है तो कर्मचारियों का डीए 46% हो जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल का एआईसीपीआई का आंकड़ा 134.2 प्वाइंट और डीए का स्कोर 45.06 है. मई और जून के दौरान सूचकांक के 46.40 तक पहुंचने की संभावना है. इसका मतलब है कि डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी लगभग तय है.

LIC Super Policy : LIC की इस स्कीम में सिर्फ 1597 रुपए निवेश करने पर 93 लाख का मुनाफा होगा….जानिए पूरी स्कीम की डिटेल

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version