Home Finance 7th Pay Commission | केंद्रीय कर्मचारियों के DA में एक जुलाई 2023...

7th Pay Commission | केंद्रीय कर्मचारियों के DA में एक जुलाई 2023 से बढ़ोतरी होने की संभावना है

0
7th Pay Commission | केंद्रीय कर्मचारियों के DA में एक जुलाई 2023 से बढ़ोतरी होने की संभावना है

7th Pay Commission केंद्रीय कर्मचारियों के DA में एक जुलाई 2023 से बढ़ोतरी होने की संभावना है। केंद्र सरकार द्वारा हर छह महीने में कर्मचारियों को महंगाई से राहत देने के लिए डीए बढ़ाया जाता है।

मोदी सरकार जल्द केंद्रीय कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। इस का एलान भविष्य में होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद हो सकता है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कितनी हो सकती है डीए में बढ़ोतरी?

रिपोर्ट्स के आधार पर बात की जाए तो 3 प्रतिशत से लेकर 4 प्रतिशत की केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी हो सकती है। ये बढ़ोतरी एक जुलाई, 2023 से लागू हो सकती है।

मौजूदा समय में 42 प्रतिशत का डीए केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जा रहा है। अगर  डीए (DA) में बढ़ोतरी 3 प्रतिशत की होती है तो जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों को 45 प्रतिशत डीए मिलेगा और वहीं, 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने पर 46 प्रतिशत डीए कर्मचारियों को मिलेगा।

पिछली बार कब हुई थी बढ़ोतरी?

इस साल मार्च में केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का फैसला किया था। उस समय डीए (DA) और डीआर (DR) को 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38 से 42 प्रतिशत कर दिया गया था। ये बढ़ोतरी एक जनवरी, 2023 से लागू हुई थी।

बता दें, डीए में बढ़ोतरी का फायदा 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 70 लाख पेंशनभोगियों को दिया जाता है। डीए केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि डीआर पेंशनभोगियों को दिया जाता है।

क्या फिटमेंट फैक्टर बढ़ेगा?

फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) का इस्तेमाल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी को कैलकुलेट करने के लिए किया जाता है। मौजूदा समय में फिटमेंट फैक्टर 2.57 है। इसका मतलब है कि बेसिक सैलरी न्यूनतम वेतन का 2.57 गुना होगी। इसके 3.68 होने की बात कही जा रही है, लेकिन इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Jharkhand Latest Update | धनबाद में दर्दनाक हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 6 की मौत

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version