Home Finance DA Arrears : 18 महीने के DA एरियर पर आया बड़ा अपडेट!...

DA Arrears : 18 महीने के DA एरियर पर आया बड़ा अपडेट! 3 किस्तों में मिलेगा DA Arrear का पैसा, जाने पूरी डिटेल्स

0
DA Arrears : 18 महीने के DA एरियर पर आया बड़ा अपडेट! 3 किस्तों में मिलेगा DA Arrear का पैसा, जाने पूरी डिटेल्स

DA Arrears Update – कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर। हाल ही सरकार की ओर से आए एक लेटस्ट अपडेट के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि कर्मचारियों के18 महीने के एरियर का भुगतान तीन किस्तों में किया जाएगा…

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल उनके महंगाई भत्ते  का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के लंबित DA जारी करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही उनके खाते में एकमुश्त राशि देखी जाएगी। तीन समान किस्तों में उनके एरियर का भुगतान किया जाएगा।

DA में 2.73% की वृद्धि-

दरअसल आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा 1 मई को आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत महंगाई भत्ते में 2.73% की वृद्धि की गई थी। प्रत्येक सरकारी कर्मचारियों-पेंशन भोगियों को 1 जुलाई 2023 से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का लाभ दिया जाएगा।

आंध्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स के महंगाई राहत को 2.73% की दर से बढ़ाया गया था। इसके लिए आदेश जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 22.75 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया है। वही जनवरी 2022 से जून 2023 तक के एरियर का भी भुगतान कर्मचारियों को किया जाना है।

3 समान किस्तों में एरियर का भुगतान-

महंगाई भत्ता का भुगतान जुलाई के महीने के साथ किया जाएगा। साथ ही आंध्र के कर्मचारियों को जनवरी 2022 से जून 2023 तक के बकाया एरियर का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही 18 महीने के एरियर का भुगतान सितंबर 2023, दिसंबर 2023 और मार्च 2024 में तीन समान किस्तों में किया जाना है। 18 महीने के एरियर का भुगतान 3 समान किस्तों में करने के भी आदेश जारी किए गए हैं।

सरकार द्वारा आदेश जारी किए जाने के साथ ही आंध्र प्रदेश सरकारी कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी द्वारा लंबित DA बकाया जारी करने के लिए मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी का आभार व्यक्त किया गया है। वहीं जुलाई से कर्मचारियों को बढ़ी हुई महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा जबकि सितंबर 2023 से उन्हें एरियर का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही उनके खाते में 40 से 45 हजार रुपए एकमुश्त राशि देखी जाएगी।

इसे भी पढे : Bank Holiday Alert…बैंक कर्मचारियों की मौज, अब 5 दिन काम और 2 दिन आराम, हर शनिवार होगी छुट्टी

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version