Home Dhanbad Jharkhand Breaking News! वासेपुर में फिर चलीं गोलियां, गैंगस्टर फहीम के बेटे...

Jharkhand Breaking News! वासेपुर में फिर चलीं गोलियां, गैंगस्टर फहीम के बेटे इकबाल की हालत नाजुक, जाने क्या था मामला

0
Jharkhand Breaking News! वासेपुर में फिर चलीं गोलियां, गैंगस्टर फहीम के बेटे इकबाल की हालत नाजुक, जाने क्या था मामला

Dhanbad: धनबाद में गैंगस्टर फहीम खान के बेटे और उसके सहयोगी पर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हमला कर दिया है. इस घटना में इकबाल खान की हातल गंभीर बनी हुई है और उसके सहयोगी की मौत हो गई.

Jharkhand News: एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा धनबाद गूंज उठा है. दरअसल, धनबाद वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान और उसके एक सहयोगी पर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की है. घटना के बाद गंभीर हालत में इकबाल खान और ढोलू को असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां से इकबाल खान को दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है. जबकि इकबाल के सहयोगी की मौत हो गई है. वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि इकबाल खान वासेपुर आरा मोड़ स्थित अपने आवास के बाहर अपने सहयोगी ढोलू के साथ खड़ा था, तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

इस गोलीबारी में इकबाल खान और उसका सहयोगी घायल हो गए हैं. इकबाल खान को कई गोलियां लगी है. बता दें कि इकबाल खान गैंगस्टर फहीम खान का बेटा है और हाल ही में वह बेल पर जेल से बाहर आया था. गैंगस्टर फहीम खान भी हत्या और गोलीबारी के कई मामलों में हजारीबाग जेल में बंद है. फहीम खान के जेल जाने के बाद उसके विरासत को उसका बेटा इकबाल ही संभाल रहा था, लेकिन इकबाल खान पर भी हत्या और रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज है. बीते कुछ समय से इकबाल और प्रिंस खान ने बीच अदावत चल रही थी और इस घटना के पीछे भी प्रिंस खान का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है. हाल के दिनों में प्रिंस खान ने अपनी अपराधिक बादशाहत बनाई है और कोयलांचल में दहशत का दूसरा नाम प्रिंस खान बन गया है.

अस्पताल के बाहर लगी समर्थकों की भीड़

वहीं जैसे ही फहीम खान के बेटे इकबाल पर गोलीबारी और जानलेवा हमले की खबर लोगों को हुई, तो बड़ी संख्या में लोग असर्फी अस्पताल के बाहर इकबाल खान का हाल चाल लेने पहुंच गए. शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे इसलिए कल सुबह ही धनबाद पुलिस प्रशासन ने रैपिड एक्शन फोर्स के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला था. पूरे शहर में रैपिड एक्शन फोर्स टीम ने फ्लैग मार्च किया, लेकिन शाम ढलते ही रात में लगभग साढ़े नौ बजे शहर के बीचों बीच अंधाधुन गोलीबारी हुई.

जिसमें वासेपुर बदमाश फहीम खान के बेटे इकबाल खान और उसके साथी को गोली लगी. धनबाद डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद सिन्हा ने बताया कि पुलिस पूरे घटना की बारीकी से जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

इसे भी पढे : DA Arrears : 18 महीने के DA एरियर पर आया बड़ा अपडेट! 3 किस्तों में मिलेगा DA Arrear का पैसा, जाने पूरी डिटेल्स

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version