Home Finance DA/ DR Hike : सरकारी कर्मचार‍ियों और पेंशनर्स के ल‍िए बड़ा ऐलान!...

DA/ DR Hike : सरकारी कर्मचार‍ियों और पेंशनर्स के ल‍िए बड़ा ऐलान! महंगाई भत्‍ते में 9 प्रत‍िशत का इजाफा, अब इतनी हो गई सैलरी

0
DA/ DR Hike : सरकारी कर्मचार‍ियों और पेंशनर्स के ल‍िए बड़ा ऐलान! महंगाई भत्‍ते में 9 प्रत‍िशत का इजाफा, अब इतनी हो गई सैलरी

DA DR Hike: हर‍ियाणा में सरकारी कर्मचार‍ियों के ल‍िए सातवां वेतन आयोग लागू है. वहीं, कुछ राज्‍य कर्मचार‍ियों को अभी भी छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी म‍िल रही है. यह फैसला छठे वेतन आयोग के अनुसार सैलरी लेने वाले कर्मचार‍ियों पर लागू होगा.

6th Pay Commission: अगर आप खुद सरकारी कर्मचारी हैं या आपके पर‍िवार में कोई सरकारी महकमे में काम करता है तो यह खबर काम की है. जी हां, हर‍ियाणा सरकार की तरफ से कर्मचार‍ियों और पेंशनर्स के ल‍िए बड़ा ऐलान क‍िया गया है.

सरकार ने एक ही बार में महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) में नौ प्रत‍िशत का इजाफा क‍िया है. व‍ित्‍त व‍िभाग की तरफ से जारी नोट‍िफ‍िकेशन में डीए / डीआर (DA / DR) 212 प्रत‍िशत से बढ़कर 221 प्रत‍िशत हो गया है.

बढ़े हुए डीए / डीआर का फायदा जनवरी से-(Benefit of increased DA / DR from January)

नोट‍िफ‍िकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार कर्मचार‍ियों और पेंशनर्स को बढ़े हुए डीए का फायदा जनवरी से द‍िया जाएगा. यानी जुलाई में आने वाली जून की सैलरी और पेंशन के साथ कर्मचार‍ियों को 5 महीने के एर‍ियर का भी भुगतान क‍िया जाएगा.

आपको बता दें हर‍ियाणा में सरकारी कर्मचार‍ियों के ल‍िए सातवां वेतन आयोग लागू है. वहीं, कुछ राज्‍य कर्मचार‍ियों को अभी भी छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी म‍िल रही है. यह फैसला छठे वेतन आयोग के अनुसार सैलरी लेने वाले कर्मचार‍ियों पर लागू होगा.

2.85 लाख कर्मचार‍ियों को फायदा-(2.85 lakh employees benefited)

आपको बता दें इससे पहले मई महीने में राज्‍य सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत 4 प्रत‍िशत डीए और डीआर बढ़ाने का ऐलान क‍िया था.

इस घोषणा के बाद सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन लेने वालों का डीए बढ़कर 42 प्रत‍िशत हो गया था. सरकार ने कर्मचार‍ियों को इसका फायदा जनवरी महीने से द‍िया था. इस ऐलान से 2 लाख 85 हजार कर्मचार‍ियों की सैलरी बढ़ गई थी. वहीं, 2 लाख 65 हजार पेंशनर्स को भी इससे फायदा हुआ था.

Employees DA Hike :कर्मचारी हो गए मालामाल! DA में 16 फीसदी की बढ़ोतरी, आदेश जारी, एरियर का भी होगा भुगतान, इस महीने से खाते आएगी इतनी रकम….!

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version