Home Finance Dearness Allowance Hike : आज शाम खुलेगी केंद्रीय कर्मचारियों की किस्मत, होगा...

Dearness Allowance Hike : आज शाम खुलेगी केंद्रीय कर्मचारियों की किस्मत, होगा बड़ा ऐलान, इतनी बढ़ सकती है सैलरी….!

0
DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों को ये दो तोहफे जल्द मिलेंगे सैलरी में होगी इतनी बढ़ोतरी..जाने सरकार का नया अपडेट

Dearness Allowance Hike: नए महंगााई भत्ते के लिए AICPI Index की मई की नई कैलकुलेशन 30 जून की शाम को आएगी. इससे साफ हो जाएगा क‍ि इस बार महंगाई भत्‍ता (Dearness Allowance) कितना बढ़ेगा?

DA Hike July 2023: केंद्रीय कर्मचार‍ियों और पेंशनर्स के ल‍िए नया महंगाई भत्‍ता 1 जुलाई से लागू क‍िया जाएगा. इस महंगाई भत्‍ते का ऐलान सरकार की तरफ से स‍ितंबर में क‍िये जाने की उम्‍मीद है. मार्च में डीए 4 प्रत‍िशत बढ़ने के साथ ही 42 प्रत‍िशत हो गया था.

इस बार भी यद‍ि इसमें 4 प्रत‍िशत का ही इजाफा होता है तो यह बढ़कर 46 प्रत‍िशत हो जाएगा. लेक‍िन इसका आंकड़ा मई के एआईसीपीआई इंडेक्‍स (AICPI Index) पर न‍िर्भर करता है. AICPI इंडेक्‍स का आंकड़ा लेब‍र म‍िन‍िस्‍ट्री की तरफ से 30 जून की शाम को जारी होगा.

1 जुलाई से म‍िलेगा बढ़ा हुआ डीए

मार्च में अनाउंस क‍िये गए महंगाई भत्‍ते का फायदा कर्मचार‍ियों को 1 जनवरी 2023 से म‍िल रहा है. 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत स‍ितंबर में अनाउंस होने वाले डीए का 1 जुलाई से द‍िया जाएगा. नए महंगााई भत्ते के लिए AICPI Index की मई की नई कैलकुलेशन 30 जून की शाम को आएगी.

इससे साफ हो जाएगा क‍ि इस बार महंगाई भत्‍ता (Dearness Allowance) कितना बढ़ेगा? अप्रैल का आंकड़ा बढ़कर पहले ही 134.02 अंक पर पहुंच गया है. इसके आधार पर महंगाई भत्‍ता 45.04% पर पहुंच गया है. इस बार यह 45.5% से ऊपर न‍िकल सकता है.

कौन जारी करता है आंकड़े?

AICPI इंडेक्स के आधार पर ही तय क‍िया जाता है क‍ि कर्मचार‍ियों के महंगाई भत्‍ते में सरकार की तरफ से क‍ितना इजाफा क‍िया जाएगा? हर महीने के लास्‍ट वर्क‍िंग डे को All India Consumer Price Index (AICPI) के आंकड़े लेबर म‍िन‍िस्‍ट्री (Labour Ministry) की तरफ से जारी क‍िए जाते हैं. इस इंडेक्‍स को 88 केंद्रों और पूरे देश के लिए तैयार किया गया है.

क‍ितना बढ़ेगा पैसा

अगर क‍िसी सरकारी कर्मचारी की फ‍िलहाल बेस‍िक सैलरी 18000 रुपये है तो इस पर उसे 42 प्रत‍िशत यानी 7560 रुपये का महंगाई भत्‍ता म‍िलता है. लेक‍िन यद‍ि महंगाई भत्‍ता बढ़कर 46 प्रत‍िशत हो जाता है तो महंगाई भत्‍ता बढ़कर 8280 रुपये महीने हो जाएगा. इस ह‍िसाब से हर महीने सैलरी में 720 रुपये बढ़ जाएंगे.

DA Hike 2023 : केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए आई खुश करने वाली खबर! महंगाई भत्ते पर आया ताजा अपडेट….जान कर हो…….!

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version