Home Gumla Elephant Attack: झारखंड के गुमला में जंगली हाथी ने किया हमला 2...

Elephant Attack: झारखंड के गुमला में जंगली हाथी ने किया हमला 2 लोगों की मौत…1 जख्मी

0
Elephant Attack: झारखंड के गुमला में जंगली हाथी ने किया हमला 2 लोगों की मौत...1 जख्मी

झारखंड के गुमला में जंगली हाथियों ने 3 ग्रामीणों को कुचल दिया। घटना में 2 ग्रामीणों की मौत हो गई वहीं 1 जख्मी हो गया। घटना गुमला के कामडारा थानाक्षेत्र अंतर्गत कुली गांव का है। मृतक आम चुनने गए थे।

Elephant Attack: झारखंड के गुमला में जंगली हाथियों ने 3 ग्रामीणों को कुचल दिया। घटना में 2 ग्रामीणों की मौत हो गई वहीं 1 जख्मी हो गया। घटना गुमला के कामडारा थानाक्षेत्र अंतर्गत कुली गांव का है। मृतकों की पहचान मोतरो सिंह और जूही देवी के रूप में की गई है। बंधना स्वांसी नाम का व्यक्ति जख्मी है।

बताया जाता है कि बुधवार को अहले सुबह 4:30 बजे ग्रामीण आम चुनने बगीचे में गए थे तभी हाथियों ने हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की कर्मी पहुंचे। जख्मी बंधना स्वांसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Income Tax Return Update: हो गई मौज!10 लाख रुपये तक की इनकम पर सिर्फ इतना देना पड़ेगा टैक्स..

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version