Home Finance Gold Rate : सोना खरीदने का सुनहरा मौका! वट सावित्री पर 36000...

Gold Rate : सोना खरीदने का सुनहरा मौका! वट सावित्री पर 36000 रुपये से भी कम में खरीद सकते….

0
Gold Rate : सोना खरीदने का सुनहरा मौका! वट सावित्री पर 36000 रुपये से भी कम में खरीद सकते....

Gold Price Update: सोने और चांदी के दाम में एकबार फिर गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद सोना 61000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया है।

Gold Price Update : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने और चांदी के दाम में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट बाद सोना 61000 प्रति 10 ग्राम के नीचे और चांदी लुढ़कर 72000 रुपये प्रति किलो के नीचे बिक रही है।

इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price Update) सोना 172 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60474 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी बुधवार को सोना (Gold Price) 420 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हो 60646 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

गरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी 312 रुपये की नरमी के साथ 71496 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि बुधवार को चांदी 122 रुपये सस्ता होकर 71808 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 172 रुपया सस्ता होकर 60474 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 171 रुपया सस्ता होकर 60232 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 158 रुपया सस्ता होकर 55394 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 129 रुपया सस्ता होकर 45356 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 101 रुपया सस्ता होकर 35377  रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 1100 रुपये तो चांदी 8400 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1172 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 13 अप्रैल 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8484 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

इसे भी पढे : PPF में लगाया है पैसा तो हो जाए सावधान! इस एक गलती से होगा भारी नुकसान.. आप का जानना है बेहद जरूरी

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version