Home Finance Gold-Silver हुआ और महंगा! सातवें आसमान पर पहुंचे सोने-चांदी के भाव, चेक...

Gold-Silver हुआ और महंगा! सातवें आसमान पर पहुंचे सोने-चांदी के भाव, चेक करे ताजा रेट

0
Gold-Silver हुआ और महंगा! सातवें आसमान पर पहुंचे सोने-चांदी के भाव, चेक करे ताजा रेट

Gold Price Today: सोना और चांदी (Gold-Silver Price) खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है. अगर आप भी गोल्ड खरीदने (Gold price update) का प्लान बना रहे हैं तो जान लें आज सोना और चांदी महंगा हो गया है.

Gold Price Today, 9 May 2023: सोना और चांदी (Gold-Silver Price) खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है. अगर आप भी गोल्ड खरीदने (Gold price update) का प्लान बना रहे हैं तो जान लें आज सोना और चांदी महंगा हो गया है. ग्लोबल मार्केट में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर हो गया है. HDFC Securities ने इस बारे में जानकारी दी है.

सोना-चांदी हो गया महंगा

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 450 रुपये की तेजी के साथ 61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. हालांकि, चांदी की कीमत 380 रुपये की गिरावट के साथ 77,400 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई.

ग्लोबल मार्केट का कैसा है हाल?

HDFC Securities के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा है कि दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 450 रुपये की तेजी के साथ 61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. विदेशी बाजारों में सोना चमक बिखेरते हुए 2,024 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी गिरावट के साथ 25.45 डॉलर प्रति औंस रह गई.

जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?

रिलायंस सिक्योरिटीज में वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा है कि मंगलवार को एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स में सोना मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था क्योंकि निवेशक इस सप्ताह महत्वपूर्ण अमेरिकी मुद्रास्फीति आंकडों के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं जो फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी अगले फैसले को प्रभावित कर सकता है.

ऐप से चेक कर सकते हैं प्योरिटी
अगर आप भी मार्केट में सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो हॉलमार्क देखकर ही गोल्ड की खरीदारी करें. सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ‘BIS Care app’ के जरिए आप गोल्ड की प्युरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली. इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें Railways Rule : टिकट लेने के बाद भी प्लेटफॉर्म पर लगेगा भारी जुर्माना! बचना चाहते है तो जान लें रेलवे का यह नियम

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version