Home Finance Gold-Silver Rate : आज सोना खरीदने का अच्छा मौका! चांदी हुई महंगी..जानें...

Gold-Silver Rate : आज सोना खरीदने का अच्छा मौका! चांदी हुई महंगी..जानें आज का रेट

0
Gold-Silver Rate : आज सोना खरीदने का अच्छा मौका! चांदी हुई महंगी..जानें आज का रेट

सोने के दाम में आज गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, चांदी के दाम में उछाल देखने को मिला है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार की तुलना में आज (सोमवार) 29 मई , 2023 की सुबह सोना सस्ता और चांदी महंगी हुई है. आइए जानते हैं 10 ग्राम गोल्ड के रेट में कितने रुपये की गिरावट आई.

Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 29 मई, 2023 को सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, चांदी के दाम में उछाल आया है. सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है. वहीं, चांदी का भाव 70 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59973 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 70969 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60142 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज (सोमवार), 29 मई 2023 की सुबह  59973 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना सस्ता और चांदी महंगी हुई है. आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 59733 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 54935 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 44979 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 35084 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 70969 रुपये की हो गई है.

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

10 ग्राम गोल्ड के रेट में कितने रुपये की आई गिरावट?

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version