Home Jamshedpur डांस सीखने वालों के लिए अच्छी खबर! जमशेदपुर में यहाँ लग रहा...

डांस सीखने वालों के लिए अच्छी खबर! जमशेदपुर में यहाँ लग रहा है डांस वर्कशॉप…जाने रजिस्ट्रेशन लेकर पूरी डिटेल्स

0
डांस सीखने वालों के लिए अच्छी खबर! जमशेदपुर में यहाँ लग रहा है डांस वर्कशॉप...जाने रजिस्ट्रेशन लेकर पूरी डिटेल्स

डांस की कोई उम्र नहीं होती और लोग कोई भी उम्र में डांस कर सकते हैं और कई लोग डांस को अपनी जिंदगी का एक अहम हिस्सा भी मानते हैं.

डांस सीखने और करने की कोई उम्र नहीं होती. लोग किसी भी उम्र में डांस कर सकते हैं और कई लोग डांस को अपनी जिंदगी का एक अहम हिस्सा भी मानते हैं. जमशेदपुर में राम नृत्य स्टूडियो के द्वारा डांस वर्कशॉप आयोजित की जा रही है. जिसमें 3 साल से ऊपर के लोग यहां आकर अपने डांसिंग स्किल को बढ़ा सकते हैं. इसमें आपको जमशेदपुर के बेहतरीन डांसरों के द्वारा ट्रेनिंग और वर्कशॉप कराया जाएगा.

10 जून तक चलेगी वर्कशॉप 

यह वर्कशॉप 1 जून से लेकर 10 जून तक चलेगी. जहां आपको जमशेदपुर के डांसर एसके साहिल के द्वारा फ्री स्टाइल की ट्रेनिंग दी जाएगी. डांसर राम शांडिल के द्वारा फ्री स्टाइल और बॉलीवुड की ट्रेनिंग दी जाएगी. डांसर खुशबू जायसवाल के द्वारा बेली डांस और भांगड़ा की ट्रेनिंग दी जाएगी. वहीं, डांसर माधुरी सोरेन के द्वारा बॉलीवुड डांस की ट्रेनिंग दी जाएगी.

रजिस्ट्रेशन फीस मात्र 300 रुपए 

रजिस्ट्रेशन फीस मात्र 300 रुपए रखी गई है. ऑन द स्पॉट 500 रुपए फीस रखी गई है. सभी पार्टिसिपेंट्स को एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा और बेस्ट टॉप फाइव को सरप्राइस गिफ्ट मिलेगा. यह वर्कशॉप 10 दिनों तक चलेगा जो शाम के 4:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक होगा. जिसका नाम रहेगा FLOW OF DANCE. आप इस लोकेशन की मदद से स्टूडियो पहुंच सकते हैं.

LOCATION :- STUDIO LG 1 PUSHPANJALI COMPLEX NEAR GRAMIN BANK DIMNA JAMSHEDPUR

CONRACT:- RAM SANDIL ( 7667214772 )

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version