Home Finance Jharkhand के लिए खुशखबरी ! प्रधानमंत्री देंगे 2 वंदे भारत ट्रेन का...

Jharkhand के लिए खुशखबरी ! प्रधानमंत्री देंगे 2 वंदे भारत ट्रेन का तोहफा, इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी

0
Jharkhand के लिए खुशखबरी ! प्रधानमंत्री देंगे 2 वंदे भारत ट्रेन का तोहफा, इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी

गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन से रांची से पटना की दूरी महज 6 घंटे में पूरी हो जाएगी। यह ट्रेन रांची से बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा और गया होते हुए पटना तक जाएगी। पीएम हरी झंडी दिखाएंगे।

झारखंड को बहुत जल्द 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड को रांची-पटना रूट पर 1 महीने और रांची-हावड़ा रूट पर 3 महीने के भीतर वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। रांची से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद संजय सेठ ने इस बात की पुष्टि की है।

6 घंटे में तय होगी रांची-पटना की दूरी

गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन से रांची से पटना की दूरी महज 6 घंटे में पूरी हो जाएगी। यह ट्रेन रांची से बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा और गया होते हुए पटना तक जाएगी। यह ट्रेन रांची से शाम 5 बजे खुलेगी और रात 11 बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी। वहीं, पटना से सुबह 6:55 बजे खुलकर दिन को 1 बजे रांची पहुंचेगी। हालांकि, टाइमिंग पर अभी मंत्रालय में और मंथन किया जा रहा है। बताया जाता है कि झारखंड में वंदे भारत ट्रेन के परिचालन के लिए दक्षिण-पूर्व रेलवे और पूर्व-मध्य रेलवे में तैयारी पूरी हो चुकी है।

वंदे भारत ट्रेन में बहुत सारी खासियत है

बता दें कि वंदे भारत भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन है। यह ट्रेन महज 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है। ट्रेन में स्वचालित दरवाजे लगे हैं। ट्रेन के डिब्बों में बैठने के लिए लगा चेयर 180 किमी तक घूम सकता है। वंदे भारत ट्रेन में जीपीएस आधारित इंफॉर्मेशन सिस्टम, सीसीटीवी और वैक्यूम टॉयलेट लगा है। ट्रेन में बकायदा पावर बैकअप का भी इंतजाम है।

इसे भी पढे : Alcohal Limit! बड़ी खबर! घर पर कितनी बोतल रख सकते हैं शराब, जान लें कैसे और कब बढ़वा सकते हैं लिमिट

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version