Home Finance सरकार ने खोला खुशियों का खजाना! कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए DA/DR...

सरकार ने खोला खुशियों का खजाना! कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए DA/DR में बढ़ोतरी….यहाँ जाने डिटेल्स

0
सरकार ने खोला खुशियों का खजाना! कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए DA/DR में बढ़ोतरी....यहाँ जाने डिटेल्स

7th Pay Commission DA Hike: यूपी सरकार ने 16.35 लाख राज्य कर्मचारियों और यूपी सरकार में सेवारत 11 लाख पेंशनरों के हित में1 जनवरी से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर को 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत से 42 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है.

7th Pay Commission DA Hike: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. राज्य की योगी सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए DA (Dearness Allowance) और DR (Dearness Relief) में बढ़ोतरी कर दी है. इससे 11.5 लाख पेंशनर्स को भी फायदा मिलेगा. उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी, 2023 से अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत में चार फीसदी की बढ़ोतरी की है. मंगलवार देर रात आए फैसले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इससे राज्य के 16.35 लाख कर्मचारियों और 11 लाख पेंशनभोगियों (Pensioners) को लाभ होगा.

उन्होंने कहा,16.35 लाख राज्य कर्मचारियों और यूपी सरकार में सेवारत 11 लाख पेंशनरों के हित में, सरकार ने 1 जनवरी से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर को 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत से 42 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है.

42% डीए दे रहे ये राज्य

ताजा संशोधन के बाद यूपी के कर्मचारियों को अब 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा. इसके अलावा, भी कुछ राज्य हैं, जो 42 पर्सेंट तक डीए दे रहे हैं. हरियाणा सरकार ने अप्रैल में सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन ले रहे राज्य के सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता (DA) चार प्रतिशत बढ़ाया था, जो 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत कर दिया गया था. इसके अलावा, झारंखड सरकार ने भी अप्रैल में अपने कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया था, जोकि 42 फीसदी हो गया था. इसका लाभ 1 जनवरी, 2023 से जोड़ा जाएगा.

इसे भी पढे : निवेशकों की हो गई चाँदी : FD पर 9% से ज्यादा ब्याज! ये बैंक लेकर आए हैं धमाकेदार ऑफर

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version