Home Education GSEB HSC Result 2023 | कल इस समय जारी होंगे गुजरात बोर्ड...

GSEB HSC Result 2023 | कल इस समय जारी होंगे गुजरात बोर्ड 12वीं के जनरल स्ट्रीम के नतीजे… यहाँ जाने जारी होने का टाइम और चेक प्रोसेस

0
GSEB HSC Result 2023 | कल इस समय जारी होंगे गुजरात बोर्ड 12वीं के जनरल स्ट्रीम के नतीजे... यहाँ जाने जारी होने का टाइम और चेक प्रोसेस

Gujarat Board 12th Result 2023: गुजरात बोर्ड 12वीं के जनरल स्ट्रीम के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. कल यानी 31 मई के दिन इस समय रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

GSHSEB Gujarat Board 12th Result 2023: गुजरात बोर्ड के बारहवीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. जल्द ही जनरल स्ट्रीम यानी आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे जारी किए जाएंगे. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की गुजरात बोर्ड की 12वीं की आर्ट्स और कॉमर्स विषयों की परीक्षा दी है, वे रिलीज होने के बाद नतीजे गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकेंगे. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – gseb.org. इस बारे में ताजा अपडेट ये है कि रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर कल यानी 31 मई 2023 दिन बुधवार को अपलोड कर दिया जाएगा.

किस समय आएगा रिजल्ट

गुजरात बोर्ड 12वीं का जनरल स्ट्रीम का रिजल्ट कल सुबह 8 बजे जारी किया जाएगा. छात्र अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें और उससे सीट नंबर देखकर परिणाम चेक करें. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपना सीट नंबर डालना होगा.

इस सर्विस का भी उठा सकते हैं लाभ

इस साल गुजरात बोर्ड यानी जीएसएचएसईबी ने रिजल्ट देखने के लिए व्हॉट्सअप सर्विस भी शुरू की है. वे स्टूडेंट्स जो इस माध्यम से रिजल्ट देखना चाहते हैं, वे 6357300971 पर मैसेज भेजकर जान सकते हैं कि उनके नतीजे कैसे आए हैं. इस नंबर पर छात्र को अपना डिटेल जैसे सीट नंबर वगैरह भेजना होगा. इसके बाद रिजल्ट दिख जाएगा.

इतने छात्रों को है नतीजों की प्रतीक्षा

गुजरात बोर्ड 12वीं की जनरल स्ट्रीम की परीक्षा में इस बार करीब 4.8 लाख छात्रों ने भाग लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये संख्या पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा है. रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ समय में मार्कशीट स्कूलों से कलेक्ट की जा सकेगी. लेटेस्ट अपडेट के लिए और आगे की प्रक्रिया की जानकारी के लिए छात्र समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. यहां से आपको सारे डिटेल पता चल जाएंगे.

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version