Home Finance IMD Alert : यूपी सहित 5 राज्यों में मानसून की एंट्री, 84...

IMD Alert : यूपी सहित 5 राज्यों में मानसून की एंट्री, 84 घंटे तक 17 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट….जानें IMD का पूर्वानुमान

0
Jharkhand Weather Alert: Today the weather of Jharkhand is red-yellow! Red-yellow alert in the entire state, heavy rain with storm, hail will fall

बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल में भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। 20 किलोमीटर से हवा चल रही है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। सुबह बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है।

IMD Alert, Today Weather Update : कई राज्य में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो गई है। वहीं बिहार में भी मानसून की एंट्री के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह बारिश के बाद एक बार फिर से हल्की बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया जबकि 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में भी बारिश 

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। 20 किलोमीटर से हवा चल रही है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। सुबह बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है जबकि एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मानसूनी बारिश के बीच दिल्ली सहित आसपास के कई इलाके में अलर्ट भी जारी किया गया है। गरज चमक की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक 

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही 6 दिन तक लगातार बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की सलाह दी गई है। उत्तरकाशी, चमोली सहित कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधि देखने को मिलेगी। वहीं भूस्खलन की भी चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं का दौर जारी है।

मध्य प्रदेश में मानसून का प्रवेश

भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में मानसून का प्रवेश हो गया। मानसून के प्रवेश के साथ ही कई जिलों में बारिश की गतिविधि शुरू हो गई है। हालांकि मध्य प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का दौर जारी था। वही मानसून तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है।

बिहार के 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बिहार के 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी चलने का भी पूर्वानुमान जताया गया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है।

गुजरात सहित हरियाणा पंजाब में मौसम बदला 

गुजरात सहित हरियाणा पंजाब में मौसम बदल चुका है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। तेज ठंडी हवा चल रही है। हालांकि बारिश के लिए 2 से 3 दिन का इंतजार करना होगा। अगले 48 घंटे में इन क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है। पांच से सात फीसद की कमी रिकॉर्ड की जाएगी।

पर्वतीय राज्य में भी बारिश की गतिविधि जारी

इधर पर्वतीय राज्य में भी बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है। उत्तराखंड, हिमाचल सहित जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में भी बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। तापमान में दो से तीन फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। हालांकि मानसून के इन क्षेत्रों में पहुंचने के लिए अभी थोड़ा इंतजार और करना पड़ सकता है।

पूर्वी राज्यों में भारी बारिश 

पूर्वी राज्यों की बात करें तो असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम सहित अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश हुई भूस्खलन से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी तेज आंधी सहित गरज चमक बिजली गिरने का पूर्वानुमान जताया गया है।

दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश 

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा सहित रायलसीम, निकोबार दीप समूह में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की कमी देखी जाएगी जबकि अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। आंधी की गतिविधि जारी रहेगी, वहीं तेज रफ्तार हवा का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम प्रणाली 

  • मौसम प्रणाली की बात करे तो मौसम विभाग द्वारा मानसून को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया दी गई है। मानसून की रफ्तार तेज होने वाली है। इसके लिए परिस्थिति अनुकूल है। बहुत ही जल्द राज्य में मानसून की एंट्री देखने को मिलेगी। 3 से 4 दिनों के भीतर राजस्थान से महाराष्ट्र में बारिश की गतिविधि देखने को मिलेगी।
  • साउथ वेस्ट मानसून रविवार को मुंबई, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात सहित राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख की आगे बढ़ गया है। 2 दिन में गुजरात के बाकी बचे हिस्से में मानसून की दस्तक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही 3 से 4 दिनों के भीतर राजस्थान के कुछ इलाके हरियाणा पंजाब जम्मू-कश्मीर के बचे हुए हिस्से में मानसून की दस्तक देखी जाएगी।

उड़ीसा में अति भारी बारिश की चेतावनी

उड़ीसा में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 25 जून से उड़ीसा में भारी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं हिमालई क्षेत्रों में 30 जून तक मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में 28 जून को अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 25 से 29 जून तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी बारिश की गतिविधि 30 जून तक जारी रहने वाली है।

मौसम अलर्ट

  • जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, एनसीआर के आसपास और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
  • महाराष्ट्र, गोवा, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम, ओडिशा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद है।
  • उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी हरियाणा में अधिकतम तापमान 40°C या इससे अधिक रहने का अनुमान है.

Jharkhand News! पश्चिमी सिंहभूम की 66% आबादी आज भी मुफ्त सरकारी अनाज के भरोसे, सक्षम लोग भी उठा रहे योजना का लाभ

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version