Home Finance IMD Alert : इन राज्यों में 84 घंटे में होगी भारी बारिश,...

IMD Alert : इन राज्यों में 84 घंटे में होगी भारी बारिश, तेजी से आगे बढ़ेगा मानसून….जाने IMD का पूर्वानुमान

0
Jharkhand Weather Update : झारखंड में मानसून की दस्तक! अगले तीन दिन इन जिलों में होगी भारी बारिश का अलर्ट......!

चक्रवात बिपारजॉय के अवशेष मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव वाले क्षेत्र के रूप में बने हुए हैं। इसके प्रभाव में, 21-25 जून के दौरान उत्तर मध्य प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Weather Update : देश के मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। लगातार कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं कुछ राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इधर बिहार सहित आंतरिक उड़ीसा, झारखंड, तेलंगना, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित मध्यप्रदेश के कुछ हिस्से में हल्के हीट वेब की चेतावनी जारी की गई है।

हालांकि इसी बीच देश के चार से पांच राज्यों में जल्दी मानसून की एंट्री भी देखने को मिलेगी। इसके लिए रास्ते साफ हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है जबकि दिल्ली में भी आज सुबह बारिश देखने को मिली है। बिहार के कुछ हिस्से में बारिश का दौर जारी है जबकि झारखंड के भी कई हिस्से में आंधी सहित बारिश की गतिविधि देखी जा रही है।

UP-राजधानी दिल्ली में भी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश बिहार सहित पंजाब हरियाणा राजधानी दिल्ली में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मध्यम बारिश की चेतावनी जारी करते हुए तापमान में कमी का पूर्वानुमान जताया गया है। इन क्षेत्रों में 27 जून तक मानसून की एंट्री देखने को मिलेगी।

वहीं राजस्थान में 1 जुलाई तक मानसून की एंट्री देखी जा सकती है। उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित बिहार में 2 से 3 दिन के भीतर मानसून आ गया है। 48 घंटे में मानसून की एंट्री के साथ ही मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होगा। तापमान में भारी गिरावट सहित गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है।

हिमाचल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

हिमाचल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। 27 जून तक स्कूल की छुट्टियों को बनाया गया है। वहीं दिल्ली में लू के खतरे से राहत मिली है। बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों में भी मौसम बदल गया है। मौसम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इन जिलों में बारिश की भी चेतावनी जारी कर दी गई है।

मौसमी चेतावनी

  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय और तटीय इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
  • अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
  • असम और मेघालय के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
  • उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा,
  • उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और तेज़ हवाएँ चल सकती हैं।
    हीटवेव विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों को झुलसा सकती है।

राजस्थान के 30 से अधिक जिले में भारी बारिश

राजस्थान के 30 से अधिक जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। चक्रवात के अवशेष मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ गए हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में आंधी सहित बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मध्य प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी राज्यों में भारी बारिश

पूर्वी राज्यों की बात करें तो असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम सहित अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवात का असर इन क्षेत्रों पर भी देखा जा रहा है। भूस्खलन से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं तेज रफ्तार से हवा चल रही है। 50 से 60 किलोमीटर की तरफ से चलने वाली हवा से मौसम में राहत है।

गोवा और महाराष्ट्र में भी बारिश

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित आंतरिक कर्नाटक के अलावा अंडमान निकोबार दीप समूह में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में मानसून की एंट्री के साथ गोवा और महाराष्ट्र में भी बारिश देखने को मिल रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में आंधी का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। तेज रफ्तार से हवा चलने की भी चेतावनी दी गई है।

हरियाणा पंजाब में भी बारिश का दौर

हरियाणा पंजाब में भी बारिश का दौर जारी है। गुरु ग्राम में रात भर हुई बारिश के बाद क्षेत्र में जल जमाव की स्थिति हो गई है। वहीं दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ आज सुबह बारिश देखने को मिली। असम में बाढ़ की स्थिति हो गई है।। 34000 से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में है।

कई राज्य में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। राजस्थान, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। झारखंड में बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। रांची में रुक-रुक कर बारिश का कहर जारी है।

गुजरात के कई इलाके में भारी बारिश

गुजरात के कई इलाके में भारी बारिश देखने को मिली है। चक्रवाती तूफान के बाद कई क्षेत्रों में भारी बारिश देखी जा रही है। दिल्ली में सुबह हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है। कई राज्यों में जल्द ही एक चक्रवाती सरकुलेशन निर्मित होगा।

जिसके साथ ही मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। मानसून की एंट्री होने के साथ ही बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा में भी मौसम बदलने वाले हैं। आंध्र प्रदेश में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम अलर्ट

  • अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ और हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं।
  • दक्षिण-पश्चिम मानसून भारतीय उपमहाद्वीप में गति पकड़ता है
  • मानसून की उत्तरी सीमा रत्नागिरी (महाराष्ट्र), रायचूर (कर्नाटक), कावली (आंध्र प्रदेश), कैनिंग और श्रीनिकेतन (पश्चिम बंगाल) और दुमका (झारखंड) से होकर गुजर रही है।
  • पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत: अगले पांच दिनों के दौरान इस क्षेत्र में हल्की या मध्यम वर्षा, अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना है।
  • 21 जून को पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Indian Railways : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! इन रूटों पर गर्मियों के लिए 13 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी , यहां देखें लिस्ट

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version