Home Finance IMD Rain Alert: इन 16 राज्यों में होगी भारी बारिश,ऑरेंज-येलो का अलर्ट,….जानें...

IMD Rain Alert: इन 16 राज्यों में होगी भारी बारिश,ऑरेंज-येलो का अलर्ट,….जानें IMD का पूर्वानुमान

0
IMD Rain Alert: इन 16 राज्यों में होगी भारी बारिश,ऑरेंज-येलो का अलर्ट,….जानें IMD का पूर्वानुमान

IMD Alert : उत्तराखंड में आज ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कही भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

IMD Alert/Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देश के अधिकतर राज्यों में बारिश और आंधी का दौर जारी है। मई अंत तक पूरे उत्तर भारत में मौसम सुहावना बना रहने का अनुमान है। वही तापमान भी 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। IMD का पूर्वानुमाम है कि आज पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश होने के आसार है। वही 26 मई तक उत्तर-पश्चिम. पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी और पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो आज नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वही शुक्रवार शनिवार को कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार है। वही मई के आखिरी दिनों में तापमान भी 37 डिग्री का अनुमान है। 27 मई तक पूरे यूपी में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है। झारखंड के धनबाद समेत कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने को लेकर आशंका जताई गई है।

कुछ जिलों में इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इस कारण राज्य में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वही नैनीताल, उधम सिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पह़ाड़ी इलाकों में बर्फबारी और हिमपात

IMD के मुताबिक, उत्तराखंड में आज ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कही भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हिमाचल में आज और शनिवार को चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत अलग-अलग स्थानों पर आंधी-बारिश की संभावना है। इसके लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस तक देखने को मिल सकता है।

आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में ,लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।

उत्तर पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इसके अलाव सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक भी मध्यम बारिश के आसार है।

मानसून पर बड़ी अपडेट, अंडमान निकोबार पहुंचा

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक प्री मॉनसून अंडमान निकोबार द्वीप तक पहुंच गया है और 4 जून तक केरल पहुंचने की संभावना है। वही स्काईमेट की मानें तो मौसम फिलहाल सामान्य गति से चल रहा है,  फिलहाल मॉनसून अंडमान तक पहुंच चुका है और केरल तक 4 जून तक पहुंचने की संभावना है। 24 घंटे के बाद मॉनसून अंडमान निकोबार को पार कर जाएगा और इसके बंगाल की खाड़ी में तेजी से आगे बढ़ने के आसार बन रहे हैं।

इस बार मॉनसून के कमजोर होने की कोई संभावना नहीं है और बारिश भी सामान्य ही होगी। केरल, महाराष्ट्र के बाद मानसून 12 से 13 जुलाई तक राजधानी दिल्ली को हिट कर सकता है। वही मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान और उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में भी मॉनसून अपने तय समय से कुछ देरी से पहुंचेगा। यानी जुलाई के दूसरे हफ्ते तक देश के ज्यादातर इलाकों में मॉनसून की गतिविधियां सक्रिय हो जाएंगी।

इसे भी पढे : Post Office Scheme | पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में जमा करें सिर्फ 5 लाख और पाएं 10 लाख… जानिए स्कीम की पूरी डिटेल

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version