Home Finance IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! दिल्ली सहित 17 राज्यों में भारी...

IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! दिल्ली सहित 17 राज्यों में भारी बारिश रेड अलर्ट जारी….जानें IMD का पूर्वानुमान

0
IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! दिल्ली सहित 17 राज्यों में भारी बारिश रेड अलर्ट जारी....जानें IMD का पूर्वानुमान

गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय के कारण तेज बारिश के बीच भावनगर में भारी बारिश देखने को मिल रही है। चक्रवात ने जमकर तांडव मचाया है। वही कच्छ के मांडवी में तूफान के असर के कारण कई इलाके में पेड़ उखड़ गए हैं। बिजली चली गई है। निचले इलाके में पानी भरने की भी जानकारी सामने आ रही है।

गुजरात में अगले 3 घंटे के दौरान तेज बारिश सहित आंधी का पूर्व अनुमान जताया गया है। द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, राजकोट, अमरेली, भावनगर, सोमनाथ और कच्छ में अगले 3 घंटे में 15 मिलीमीटर तक बारिश देखी जा सकती है। वहीं 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Weather Update Today: देर रत चक्रवती तूफ़ान बिपरजॉय ने गुजरात के पोर्ट पर लैंडफॉल कर दी। गुजरात के कई जिलों में अगले 3 घंटे में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मुंबई में चक्रवात का प्रभाव देखने को मिल रहा है। तेज हवा सहित आंधी का पूर्व अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही गरज चमक बारिश देखी जा रही है। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक जल्दी देखने को मिल सकती है। इसके लिए समय अनुकूल है।

चक्रवात बिपरजॉय के कारण गुजरात में तेज बारिश

गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय के कारण तेज बारिश के बीच भावनगर में भारी बारिश देखने को मिल रही है। चक्रवात ने जमकर तांडव मचाया है। वही कच्छ के मांडवी में तूफान के असर के कारण कई इलाके में पेड़ उखड़ गए हैं। बिजली चली गई है। निचले इलाके में पानी भरने की भी जानकारी सामने आ रही है। गुजरात में अगले 3 घंटे के दौरान तेज बारिश सहित आंधी का पूर्व अनुमान जताया गया है। द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, राजकोट, अमरेली, भावनगर, सोमनाथ और कच्छ में अगले 3 घंटे में 15 मिलीमीटर तक बारिश देखी जा सकती है। वहीं 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।

जम्मू कश्मीर में भूस्खलन 

जम्मू कश्मीर में भूस्खलन होने से गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। भूस्खलन कैफिटेरिया मोड़ के पास हुआ है। जिसके करीब 1:00 बजे रात तक होने का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं दिल्ली में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। 18 और 19 को तेज हवा के साथ गरज चमक और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। द्वारका से तेज हवा दिल्ली की तरफ प्रवेश कर रही है। ऐसे में दिल्ली का मौसम बदल गया है।

दिल्ली में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान 

दिल्ली में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं 20 जून तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। झारखंड राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के उत्तर पूर्व दक्षिण और मध्य भाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। झारखंड के कई स्थानों पर उसने लहर की चेतावनी जारी की गई है। कई स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है जबकि अधिकतम हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर तक रह सकती है।

मौसम अलर्ट 

  • उत्तर-पश्चिमी गुजरात, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश और गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
  • कोंकण तट पर छिटपुट बौछारें और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • दक्षिण-पूर्वी गुजरात, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश और गरज के साथ बारिश संभव है।
  • लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, गांगेय-पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र में चक्रवात का असर 

महाराष्ट्र में चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। समुद्र में आज ऊंची लहरें उठ रही है 11:00 बजे मुंबई में हाई टाइड देखा गया है।मानसून को लेकर अच्छी जानकारी सामने आ रही है। झारखंड में 18 से 21 जून के बीच मानसून आने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक 19 जून से झारखंड में लूट चलने के संकेत नहीं है। 18 जून तक राज्य में कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें हीटवेव और दूसरे लोगों को बचने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कोल्हान और पलामू प्रमंडल में लू का असर देखने को मिलेगा।

Pension News Update : अगर आप भी ज्यादा पेंशन पाना चाहते हैं, तो समय बिलकुल कम बचा है जल्दी करें अप्लाई

राज्यों में मानसून के पहुंचने की तारीख तय 

मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में मानसून के पहुंचने की तारीख 10  जून लेकिन आने वाले दिनों में इसकी दस्तक देखी जाएगी। वहीं  25 जून तक गुजरात में मानसून का प्रवेश देखा जाएगा। राजस्थान में 30 जून तक मानसून की दस्तक होगी। वहीं 5 जुलाई को मानसून पूरी तरह से राजस्थान में प्रवेश करेगा। मध्य प्रदेश में 20 जून को मानसून आने की संभावना जताई जा रही है जबकि उत्तर प्रदेश में 20 जून को और कई इलाके में 25 जून तक मानसून का प्रवेश देखा जा सकता है। बिहार के पूर्वी हिस्से में मानसून की दस्तक देखी जा चुकी है। कई हिस्से में अब मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा। दिल्ली में मानसून 30 जून तक प्रवेश करेगा। केरल में मानसून 4 दिनों के बाद आया है। झारखंड में 18 से 21 जून के बीच मानसून का प्रवेश देखने को मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश में 19 जून से बारिश 

उत्तर प्रदेश में 19 जून से बारिश देखने को मिलेगी। वहीं तापमान में चार से पांच फीसद के गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी।  गुजरात राजस्थान मौसम बदल गया। इन क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है जबकि हरियाणा पंजाब दिल्ली में भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई क्षेत्रों में चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। उत्तराखंड, हिमाचल सही जम्मू कश्मीर लेह, लद्दाख में जल्दी मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया गया। माना जा रहा है कि 19 से 20 जून के बीच इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ आंधी देखने को मिल सकती है।

पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश 

असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड मिजोरम सहित अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए भूस्खलन और बाढ़ से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कई क्षेत्रों में बाढ़ का प्रकोप देखने को मिल रहा है। अंडमान निकोबार दीप समूह में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, कोकन और गोवा सहित क्षेत्रों में आज मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इन क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी जिससे मौसम में नवी खुलेगी।

Ration Card धारकों के लिए राहत भरी खबर! आधार को राशन कार्ड से लिंक करने की तारीख बढ़ा दी गई है

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version