Home Finance IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! इन 17 राज्यों में अगले 5...

IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! इन 17 राज्यों में अगले 5 दिन तक भारी बारिश, आंधी का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट

0
IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! इन 17 राज्यों में अगले 5 दिन तक भारी बारिश, आंधी का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़ा इजाफा देखा जाएगा। इसके साथ ही बिहार में भी तापमान में चार से पांच फीसद की वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली में 2 दिन के बाद तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा सकती है।

 Weather Update Today: देशभर में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कई राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी बीच एक बार फिर से मौसम विभाग द्वारा 7 से 10 राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बेमौसम बारिश और आंधी का कहर जारी रहने वाला है जबकि बिहार झारखंड सहित पश्चिम बंगाल में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। इधर असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम सहित अरुणाचल प्रदेश में आंधी सहित बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

तापमान में बड़ा इजाफा 

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़ा इजाफा देखा जाएगा। इसके साथ ही बिहार में भी तापमान में चार से पांच फीसद की वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली में 2 दिन के बाद तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा सकती है।

दिल्ली यूपी में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जून महीने की शुरूआत ठंडी रहेगी और बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान बादलों का आवागमन जारी रहेगा। कई क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही आंधी का भी पूर्व अनुमान जताया गया है।

हरियाणा पंजाब में बारिश की चेतावनी

हरियाणा पंजाब में फिलहाल 3 दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। बीते 24 घंटे के दौरान चंडीगढ़ अंबाला, हिसार, रोहतक, भिवानी, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, पंचकूला ,अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, गुरदासपुर और मोहाली सहित रूपनगर में बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है।

यूपी के 17 जिलों में बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश मैं मौसम में लगातार बदलाव नजर आ रहे हैं। गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश में धूल भरी तेज आंधी का पूर्व अनुमान जताया गया। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। 10 जनपद में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन राज्यों में अलग-अलग इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश देखने को मिलेगी।

उत्तराखंड हिमाचल में भारी बारिश

मंगलवार को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिसके कारण उत्तराखंड और हिमाचल में मौसम में बदलाव नजर आ रहे हैं। तापमान में 4 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में अगले 4 दिनों तक बारिश के साथ तेज आंधी और हिमपात की चेतावनी जारी की है। मौसम में पूर्वानुमान का यह दौर 7 दिनों तक जारी रहेगा।

दक्षिणी राज्य में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी राज्य में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया। आसमान में बादल छाए रहेंगे। तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। तमिलनाडु में गरज चमक के भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। पांडिचेरी, कराईकर, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

बारिश गरज चमक के साथ कई क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय ,नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में 5 दिनों तक बारिश का कहर जारी रहने वाला है।

इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगना में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है ।कई क्षेत्रों में तापमान 40 से 42 डिग्री रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं बिहार सहित झारखंड के कई क्षेत्रों में हीटवेव जैसी स्थिति निर्मित होगी।

राजस्थान गुजरात में बारिश की चेतावनी

राजस्थान गुजरात में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके साथ ही धूल भरी आंधी का पूर्वानुमान जताया गया। कई क्षेत्रों में भारी बारिश के क्षेत्रों में वज्रपात की स्थिति भी निर्मित होगी। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।

पर्वतों पर बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, गिलगित, बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद में भारी बारिश सहित बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 7 दिनों तक इसका असर देखा जा सकता है।

मौसम अलर्ट

  • भारी बारिश से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्से भीग सकते हैं।
  • गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ व्यापक वर्षा या हिमपात हो सकता है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में व्यापक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।
  • उत्तराखंड में गरज के साथ व्यापक वर्षा या हिमपात संभव है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी में छिटपुट बौछारें और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं
  • पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय कर्नाटक।
  • छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है।
  • हीटवेव की स्थिति बिहार के अलग-अलग इलाकों को अपनी चपेट में ले सकती है।

केंद्रीय कर्मचारी नया अपडेट | हो गया कन्फर्म..! DA बढ़कर 46% हो जाएगा, सैलरी में होगा इतनी बढ़ोतरी

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version