Home Finance IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! इन 8 राज्यों में भारी बारिश-आंधी...

IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! इन 8 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी,और 6 राज्यों में 3 दिन तक हीटवेव का अलर्ट…..जाने IMD का पूर्वानुमान

0
IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! इन 8 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी,और 6 राज्यों में 3 दिन तक हीटवेव का अलर्ट…..जाने IMD का पूर्वानुमान

8 जून तक केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और ओडिशा में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर पूर्व आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड और उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की आशंका  है।

IMD Alert Today : देशभर के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। एक तरफ कई राज्यों में आंधी और बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है तो वही दूसरी तरफ कई राज्यों में गर्मी के साथ तापमान में वृद्धि ने लोगों को बेहाल कर रखा है। आज 8 राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।  वही अब केरल में 8 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है। इसके चलते  6 जून को केरल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है और समुद्री इलाकों में मछुआरों को अगले 5 दिनों के लिए सचेत रहने को भी कहा गया है।

IMD के मुताबिक, आज राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज आंधी देखने को मिल सकती है। राजस्थान के अलवर, भरतपुर, जयपुर, धौलपुर, करौली समेत 14 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, वही उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर के इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश के आसार है। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।  पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।वही बिहार, झारखंड समेत पश्चिम बंगाल के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में 8 जून तक बारिश-हीटवेव

  • भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक,  8 जून तक केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और ओडिशा में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर पूर्व आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड और उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की आशंका  है।  अंडमान और निकोबार द्वीप और लक्षद्वीप में भी बारिश होने का अनुमान है।
  •  8 जून तक बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।   पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर झारखंड , तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी हीटवेव के आसार । विदर्भ में 6 जून से 8 जून तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 जून और 8 जून हीटवेव चलने की उम्मीद है।
  • आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है। केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
  • स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा के दक्षिणी तट और तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो तेज बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • राजस्थान, उत्तर प्रदेश और एमपी के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। तमिलनाडु, साउथ इंटरनल कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय के क्षेत्र, साउथ कोस्टल ओडिशा और कोस्टल आंध्र प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आज रात एक और पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की संभावना है। वर्तमान में एक साथ कई सिस्टम एक्टिव है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।

और एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे तेलंगाना पर निचले स्तरों पर बना हुआ है । वही एक उत्तर-दक्षिण निम्न दबाव की रेखा उत्तर बिहार से झारखंड होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र तक जा रही है, जिसके असर से देशभर के कई राज्यों में इन दिनों तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जा रही है।

SBI Recruitment 2023: नौकरी पाने का सुनहरा मौका! स्टेट बैंक में निकली है कई पदों पर भर्तियां, 21 जून से पहले करें आवेदन, सैलरी 60,000 ₹ से ज्यादा मिलगी- देखे डिटेल्स

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version