Home Finance IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! इन 12 राज्यों में 25 जुलाई...

IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! इन 12 राज्यों में 25 जुलाई तक भारी बारिश, ऑरेंज-येलो अलर्ट……यहाँ जाने IMD का पूर्वानुमान

0
Heavy Rain Alert: Warning of hailstorm at many places simultaneously today, IMD alert

Weather Update :असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम सहित उड़ीसा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा सहित अंडमान निकोबार के कई हिस्से में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया जबकि कुछ क्षेत्रों में तापमान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

Weather Update Today : आज की राशियों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही है जबकि कई राज्य में 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई क्षेत्रों में वज्रपात सहित बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मानसून की रफ्तार थमी 

बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल में मानसून की रफ्तार थम गई है। क्षेत्रों में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि आगामी 5 दिनों में मौसम में एक बार फिर से महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर सहित पर्वतीय राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

भारी बारिश की चेतावनी जारी 

इसके अलावा असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम सहित उड़ीसा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा सहित अंडमान निकोबार के कई हिस्से में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया जबकि कुछ क्षेत्रों में तापमान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

कई राज्य में अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा कई राज्य में अलर्ट जारी किया गया है।यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ ही दिल्ली के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। हालांकि यमुना का पानी धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है। बावजूद इसके मौसम विभाग 3 दिन तक राजधानी दिल्ली में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ताजमहल के दीवाल में आगामी 45 सालों में पहली बार यमुना का पानी देखने को मिला है। दिल्ली में हालात सुधारने के साथ ही कई क्षेत्रों में आज भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पूरे उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। लखनऊ में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ही उमस में भी इजाफा देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 24 घंटे में बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। वहीं भारी बारिश के कारण 12 जिले के 426 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, शामली सहित मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, फिरोजाबाद में बाढ़ के कारण कई लोगों को दूसरी जगह पर शिविरों में रखा गया है। वही बदायूं में गंगा मथुरा में यमुना खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।

पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कुछ दिनों तक इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दरअसल एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही इन क्षेत्रों में जल्दी बारिश की गतिविधि बढ़ने वाली है।

हिमाचल उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में आज हल्की बारिश सहित हिमाचल उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आगामी दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश आंधी और बिजली गिरने का पूर्वानुमान जताया गया है।

इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी। हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में शुक्रवार तक जारी किया गया है। वहीं मंगलवार को दिल्ली केसरगंज में हल्की बारिश देखने को मिली है।

मौसम प्रणाली की बात करें तो मानसून रेखा में उतार-चढ़ाव हो रहा है। मानसून रेखा दिल्ली के करीब आने के कारण बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश और आंधी के बाद गुरुवार को भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 23 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है। 24 जुलाई को भी दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

गरज चमक-बिजली गिरने की भी चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। येलो अलर्ट जारी करते हुए नारनौल में 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। हरियाणा में अलर्ट जारी करते हुए पंजाब में 22 जुलाई तक भारी बारिश का कहर जारी रहने वाला है।

राजस्थान के 25 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, जींद, पानीपत, करनाल में बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। पंजाब में फिलहाल 23 जुलाई तक भारी बारिश का कहर जारी रहने वाला है। इसके साथ ही गरज चमक बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

दक्षिणी राज्य में 25 जुलाई तक बारिश की चेतावनी

महाराष्ट्र, गोवा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित रायलसीमा और अंडमान निकोबार दीप समूह में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 25 जुलाई तक यह गतिविधि जारी रहने वाली है। वहीं कुछ जगहों पर अति तेज बारिश का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिजली गिरने सहित आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम प्रणाली

  • मानसून की रेखा, बीकानेर, कोटा, गुना, मंडला सहित कटक और दक्षिण पूर्व की और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है।
  • चक्रवाती हवा का क्षेत्र बंगाल की उत्तर पश्चिम खाड़ी और उड़ीसा के आसपास के हिस्से पर निर्मित है। 48 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है।
  • छत्तीसगढ़ के ऊपर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र निर्मित है।
  • एक और चक्रवाती हवा का क्षेत्र उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश पर बना हुआ है।
  • हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है।

अगले 24 घंटे में मौसम

  • अगले 24 घंटे के दौरान मुंबई और आसपास के इलाके सहित दक्षिण गुजरात के मध्यम से भारी बारिश की कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • हिमाचल उत्तराखंड जम्मू कश्मीर पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्र सहित सिक्किम, अंडमान निकोबार और लक्ष्यदीप में मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
  • दिल्ली पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और बिहार में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश देखी जा सकती है।
  • कोकन, गोवा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगना, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और राजस्थान में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

Pensioners Pension Hike : राज्य सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी! पेंशन राशि बढ़ाई, नई पेंशन दर लागू, इन पेंशनरों को मिलेगा लाभ, अब खाते में आएंगे 11000 रुपए

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version