Home Finance IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! झारखंड समेत 22 राज्यों में अगले...

IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! झारखंड समेत 22 राज्यों में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश और आंधी की चेतावनी…. जानिए IMD का पूर्वानुमान

0
IMD Rainfall Alert : बड़ी खबर! इन 17 राज्यों में अगले 72 घंटे तक भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी, वज्रपात-भूस्खलन का अलर्ट.....जाने IMD का पूर्वानुमान

Weather Update : देशभर में मानसून का प्रवेश सभी राज्य में देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर सहित उत्तराखंड के बचे हुए हिस्से राजस्थान छत्तीसगढ़ में दो से 3 दिनों में मानसून की एंट्री मानी जा रही है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित गुजरात और कर्नाटक में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित उड़ीसा, आंध्र, तेलंगाना, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तेज रफ्तार हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

Today Weather Update, Monsoon 2023: देश के कई राज्यों में मौसम बदल गया है। मौसम बदलने के साथ ही भारी बारिश देखने को मिल रही है। झारखंड में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। बिहार, बंगाल सहित झारखंड, उत्तराखंड में बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित राजस्थान और मध्य प्रदेश में इस पूरे जुलाई मौसम में नमी छाए रहेगी। इसके अलावा तेज बारिश आंधी कभी पूर्वानुमान जारी किया गया। वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।  उत्तर प्रदेश में भी बारिश की गतिविधि देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं तेज हवा की नमी के साथ ही मौसम सुहावना बना हुआ है।

गुजरात : हसनापुर डेम ओवर फ्लो 

गुजरात में भारी बारिश से संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जूनागढ़ में हसनापुर डेम ओवर फ्लो हो गया है जबकि माधवपुर में 50 से ज्यादा गांव अलर्ट पर घोषित कर दिए गए हैं। गुजरात के कई इलाके में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। जुलाई के महीने में पूरे देश भर में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश देखने को मिल सकती है।

राजधानी में आसमान में बादल छाए हुए 

राजधानी में आसमान में बादल छाए हुए हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है। आज 1 जुलाई को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। 4 जुलाई तक दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने वाला है।

उत्तर प्रदेश : 40 से अधिक जिलों में अलर्ट 

उत्तर प्रदेश में शनिवार से लेकर मंगलवार तक अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। आसमान में काले बादल देखने को मिल रहे हैं। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। लखनऊ में बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं तापमान में गिरावट का दौर भी जारी है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में इस पुरे सप्ताह भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 40 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में भी बारिश की गतिविधि

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में भी बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है। इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट होने के साथ ही आद्रता में वृद्धि देखने को मिल रही है। नमी बरकरार रहने की वजह से मौसम ठंडा हुआ है। इसके साथ ही 40 से अधिक जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।इन सभी क्षेत्रों में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। गरज चमक भी पूर्वानुमान जताया गया है।

गुजरात में अति भारी बारिश

गुजरात में अति भारी बारिश देखने को मिल रही है। बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया। जूनागढ़ में 36 घंटे इसमें 20 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। दक्षिण गुजरात में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को Deport किया गया है। वहीं दक्षिण गुजरात में 2 टीमें भेजी गई है। जूनागढ़ में सबसे बड़ा बांध ओवरफ्लो हो चुका है। हसनापुर दम ओवरफ्लो होने से 50 से ज्यादा गांवों को अलर्ट पर रखा गया है। बारिश की संभावना बनी हुई है। अहमदाबाद में भी आज भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

दक्षिणी राज्य में बारिश की गतिविधि

दक्षिणी राज्य में बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित तेलंगना आदि क्षेत्रों में अति भारी बारिश की गतिविधि देखने को मिलेगी। इसके अलावा रायलसीमा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह सहित आंतरिक कर्नाटक में भी गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि भी रिकॉर्ड की जा सकती है।

मणिपुर नागालैंड मिजोरम सहित कई क्षेत्रों में अति भारी बारिश

असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम सहित कई क्षेत्रों में अति भारी बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है। इसके साथ ही हिमालय की पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में भी मजे में बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है जबकि तटीय कर्नाटक में अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। तापमान में गिरावट सहित चमक की भी चेतावनी जारी की गई।

इन क्षेत्रों में भारी बारिश

पूरे उत्तर प्रदेश गुजरात दर्शन राजस्थान कोकण गोवा में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु, केरल, झारखंड, उत्तर पूर्व भारत ,हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली में मध्यम बारिश की संभावना है।वहीं पश्चिम राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तेलंगाना के कुछ हिस्से सहित कक्ष में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसमी जानकारी

  • तूफान के साथ व्यापक बारिश अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी राजस्थान, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप को प्रभावित कर सकती है।
  • गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, विदर्भ, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ छिटपुट बारिश का अनुमान है।
  • बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है।
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम राजस्थान, मराठावाड़ा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और रायलसीमा में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

मौसम अलर्ट

  • राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।
  • गीली दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ से अगले 5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश करेंगी। 3 और 5 जुलाई को गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भी भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • उत्तर-पश्चिम राजस्थान से पूर्वोत्तर भारत तक एक पूर्व-पश्चिम उन्मुख ट्रफ और उत्तर प्रदेश पर एक अंतर्निहित चक्रवाती परिसंचरण 3-4 जुलाई को उत्तराखंड में भारी बारिश का कारण बनेगा
  • आंध्र प्रदेश तट के साथ विकसित हो रही एक ट्रफ में एक और चक्रवाती परिसंचरण बनेगा, जिसके परिणामस्वरूप अगले 5 दिनों के दौरान केरल-माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम छिटपुट से व्यापक वर्षा होगी।

ATM Card Holders Alert! ATM पर नए नियम लागू, लगेंगे चार्ज…..जाने डिटेल्स में

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version