Home Finance IMD Rainfall Alert : मानसून की एंट्री, गोवा सहित 15 राज्यों में...

IMD Rainfall Alert : मानसून की एंट्री, गोवा सहित 15 राज्यों में भारी बारिश, बिहार सहित इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी…जाने IMD का पूर्वानुमान

0
IMD Rainfall Alert : मानसून की एंट्री, गोवा सहित 15 राज्यों में भारी बारिश, बिहार सहित इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी...जाने IMD का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में गर्म तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया। तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके साथ ही बिहार के 20 जिले में हीटवेव और लू की चेतावनी जारी की गई है बिहार में 3 दिन के बाद मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे झारखंड के कई क्षेत्रों में तेज भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया। हालांकि 4 क्षेत्रों में बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है जबकि पश्चिम बंगाल में भी चेतावनी जारी कर दी गई है।

IMD Alert, Today Weather Update : देश के मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। बिहार झारखंड उत्तरप्रदेश सहित बंगाल में तापमान में इजाफा देखा जाएगा। वहीं राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा पंजाब में भी मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे। राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि गुजरात में तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी।

चक्रवात का असर गुजरात में देखा जा सकता है। राजधानी दिल्ली में आगामी 4 दिनों तक तापमान में इजाफा होने के साथ ही न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़त देखी जाएगी। आसमान साफ रहेगा। तपिश बढ़ेगी। इसके साथ ही गर्म तेज हवाओं का प्रश्न से शुरू होगा। हालांकि इस सप्ताह के बाद मौसम में बदलाव नजर आएंगे।

गर्म तेज हवा चलने का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में गर्म तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके साथ ही बिहार के 20 जिले में हीटवेव और लू की चेतावनी जारी की गई है। बिहार में 3 दिन के बाद मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। झारखंड के कई क्षेत्रों में तेज भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया। हालांकि 4 क्षेत्रों में बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है जबकि पश्चिम बंगाल में भी चेतावनी जारी कर दी गई है। इस सप्ताह के बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। प्री मानसून एक्टिविटी देखने को मिल सकती है।

हरियाणा पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान

हरियाणा पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। 13 से 14 के बीच नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके कारण मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा। कई क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब में भी मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। तापमान में गिरावट देखी जाएगी मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में किसी विघ्न बाधा के आगे बढ़ने के साथ ही मानसून के समय पर कई राज्यों में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर में भी मानसून के दस्तक की संभावना जारी कर दी गई है। जिस रफ्तार से मानसून केरल में दस्तक दी है। इसके अन्य क्षेत्रों में पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं।

मानसून पर अपडेट 

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्से सहित मध्य अरब सागर के कुछ हिस्से में पहुंच गया। इसके अलावा केरल के अधिकतर क्षेत्र दक्षिण तमिलनाडु के अधिकतर क्षेत्र सहित मन्नार की खाड़ी और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्से की तरफ आगे बढ़ गया है। माना जा रहा है इस रफ्तार से मानसून और 94-100 प्रतिशत सामान्य बारिश से देखी जा सकती है। पूर्व और उत्तर पूर्वी सहित क्षेत्रों में 100% बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मानसून प्रयागराज के सहारे एंट्री करेगा। इसके साथ ही यूपी में कुछ दिनों के बाद बारिश देखने को मिल सकती है। ,वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक गोवा सहित महाराष्ट्र केरल, कर्नाटक के दक्षिणी हिस्से में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

दक्षिणी हिस्से में बारिश का पूर्वानुमान

रायलसीमा सहित क्षेत्रों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं चक्रवाती तूफान बिपरजॉय भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान के और अधिक तीव्र होने की संभावना जताई गई है। कई राज्य में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं 700 किलोमीटर से और मुंबई से 620 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण पश्चिम, पोरबंदर से 600 किलोमीटर दक्षिण दक्षिण पश्चिम और कराची से 910 किलोमीटर पश्चिम पर चक्रवात केंद्रित है।

दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र उत्तर पश्चिम के गुजरात, दमन और दीव में लोगों को तट पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा 8 जून को केरल में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश देखने को मिल रही है। लक्षद्वीप में अगले 3 दिन तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया।। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11 से 13 जून को भारी बारिश होगी वही अंडमान निकोबार दीप समूह में भी 11 जून को भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

पूर्वी राज्यों में बारिश

अरुणाचल, असम, मेघालय में अगले 5 दिन तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि मणिपुर, मिजोरम में 10 से 15 जून तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम की चेतावनी

  • केरल, तटीय कर्नाटक, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • सिक्किम में छिटपुट बारिश/बर्फबारी और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।
  • लक्षद्वीप, तटीय महाराष्ट्र और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में व्यापक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
  • जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गंगीय-पश्चिम बंगाल और ओडिशा में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।
  • कर्नाटक और तमिलनाडु में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश/बर्फबारी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

मौसम अलर्ट

  • Biparjoy नाम का एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान (VSCS), जिसे “Biporjoy” कहा जाता है, वर्तमान में पूर्व-मध्य अरब सागर पर केंद्रित है, जो पिछले 6 घंटों के दौरान 9 किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की ओर बढ़ गया है।
  • 15 जून तक पूर्व-मध्य और आसपास के पश्चिम-मध्य अरब सागर में, उत्तर और आसपास के मध्य अरब सागर में 12-15 जून तक बारिश होने की सम्भावना है
  • म्यांमार तट से दूर पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में एक अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

FD Interest Rate : इस बैंक ने अपने ग्राहकों को कर दिया मालामाल! बढ़ा दी FD पर ब्याज दर…..चेक करें नई ब्याज दर

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version