Home Education JAC Board Result 2023 : इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा झारखंड...

JAC Board Result 2023 : इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा झारखंड बोर्ड का रिजल्ट…..यहाँ से डायरेक्ट चेक कर सकते है

0
JAC Board Result 2023 : इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा झारखंड बोर्ड का रिजल्ट.....यहाँ से डायरेक्ट चेक कर सकते है

JAC Results 2023 Date and Tim|झारखंड बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. JAC के द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी होने वाला है. मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी होगा.

JAC Results 2023 Date and Time|झारखंड में बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का इंतजार भी अब खत्म होने वाला है. झारखंड अधिविद्य परिषद (Jharkhand Academic Council) के द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों का रिजल्ट (JAC Results 2023) जल्द जारी होने वाला है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल अपने आधिकारिक वेबसाइट पर मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट एक ही दिन जारी करेगा.

ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद स्टूडेंट्स अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड भी कर पायेंगे. सूत्र बता रहे हैं कि इस वर्ष रिकॉर्ड समयसीमा के भीतर कॉपी की जांच हुई है. रिजल्ट 20 या 21 मई को जारी किये जा सकते हैं. हालांकि, एकेडमिक काउंसिल की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गयी है.

ऑनलाइन जारी होंगे परीक्षा परिणाम

पिछले कई सालों से झारखंड बोर्ड रिजल्ट ऑनलाइन ही जारी हो रहे हैं. सूत्र बता रहे हैं कि झारखंड बोर्ड की ओर से जल्द ही रिजल्ट की तारीख और समय (Jharkhand Board Result 2023 Date and Time) की घोषणा कर दी जायेगी. बता दें कि पहले 10वीं के रिजल्ट जारी होंगे और उसके बाद इंटर साइंस के परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिये जायेंगे. जैक ने परीक्षा परिणाम का डायरेक्ट लिंक जारी भी कर दिया है. परीक्षा परिणाम की आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र-छात्राओं को स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी एक्टिवेट कर दी जायेगी.

14 मार्च से 5 अप्रैल के बीच हुई थी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा

झारखंड अधिविद्य परिषद ने इस वर्ष यानी वर्ष 2023 में 14 मार्च से 3 अप्रैल 2023 के बीच मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आयोजित की थी. आदिवासियों के सबसे बड़े पर्व सरहुल की वजह से बीच में एक दिन छुट्टी पड़ गयी थी और इसलिए एक परीक्षा की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी थी. इंटर की आखिरी परीक्षा 3 अप्रैल को होनी थी, लेकिन सरहुल की वजह से यह परीक्षा 5 अप्रैल तक चली थी. झारखंड बोर्ड हर साल हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान समेत कई अन्य विषयों की परीक्षा लेता है. विद्यार्थियों ने सभी विषयों में 100-100 अंक की परीक्षा दी थी. किसी भी विषय में पास करने के लिए 33 नंबर अनिवार्य हैं.

8 लाख विद्यार्थियों ने दी थी 10वीं, 12वीं की परीक्षा

झारखंड बोर्ड ने 14 मार्च 2023 से 5 अप्रैल 2023 तक 1,256 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया था. इसमें 8 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे. झारखंड में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें सिर्फ अपने रोल नंबर की जरूरत होगी. बच्चे कहीं से भी अपना रिजल्ट देख पायेंगे.

इसे भी पढे : Credit-Debit Card Rules Changed: क्रेडिट-डेबिट कार्ड से पैसे खर्च करने के बदले नियम, यहाँ जाने नए नियम…….!

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version