Home JOB Jharkhand Breaking News! नौकरी दिलाने का झांसा देकर 8 लोगों से...

Jharkhand Breaking News! नौकरी दिलाने का झांसा देकर 8 लोगों से ठगा 20 लाख रुपये, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर से हुआ खुलासा

0
Jharkhand Breaking News! नौकरी दिलाने का झांसा देकर 8 लोगों से ठगा 20 लाख रुपये, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर से हुआ खुलासा

झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने ठगों के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिन्होंने नौकरी दिलाने के नाम पर 8 युवकों को 20 लाख रुपये का चूना लगाया था. पुलिस ने इन आरोपियों के ठिकाने से कई नकली दस्तावेज, आई कार्ड, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, कंप्यूटर समेत अन्य सामान बरामद किया है.

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले तीन शातिर ठगों को झारखंड की राजधानी रांची से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक कोडरमा के आठ युवकों से 20 लाख रुपये लेकर इन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया गया था.

कोडरमा की जयनगर पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले इस बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. नौकरी का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर मिलने के बाद जब मामले का खुलासा हुआ तो इसके शिकार बने युवकों ने अपना पैसा वापस मांगा.

पैसे वापस मांगने पर इन युवकों से ठगी करने वाले लोग जान से मारने की धमकी देने लगे. इस ठगी की वारदात को 7 महीने पहले अंजाम दिया गया था, जिसको लेकर पीड़ित युवकों ने जयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

Jharkhand Latest Update : झारखंड के अलग-अलग जिलों के दो स्कूलों के मिड डे मील में निकली छिपकली, बच्चे हुए बीमार…एक ही दिन दो स्कूलों में हुई घटना

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version