Home Ranchi Jharkhand Latest News : राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड के पास...

Jharkhand Latest News : राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड के पास खड़ीं चार बसों में अचानक आग लग गई… फायर ब्रिगेड टीम पहुंची

0
Jharkhand Latest News : राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड के पास खड़ीं चार बसों में अचानक आग लग गई... फायर ब्रिगेड टीम पहुंची

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड के पास बसों में अचानक आग लगने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ीं चार बसों में भीषण आग लग गई है. जिसे फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है.

Massive fire broke out in Ranchi: राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड के पास खड़ीं चार बसों में अचानक आग लग गई. बस में लगी आग की लपटें तेज हो गई और देखते ही देखते चार बस आग की चपेट में आ गई. जिसके बाद बस स्टैंड में मौजूद लोगों ने आग बुझाने में जुट गए.

और इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं, आसपास अफरा- तफरी का माहौल है. फिलहाल, आग किन कारणों से लगी यह अभी तक पता नहीं चल पाया है.

अपडेट जारी है…

Work From Home : अच्छी खबर! शीर्ष 5 सबसे अधिक भुगतान वाली घरेलू नौकरियाँ, विवरण यहाँ देखें

This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.

Exit mobile version