खड़गपुर-भद्रक रेलखंड के बहनागा बाजार स्टेशन पर ट्रैक रख-रखाव का कार्य हो रहा है. इस कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने 27 जून को 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है. जिसमें बालासोर-भद्रक मेमू स्पेशल, हावड़ा-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस, हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा-भद्रक एक्सप्रेस, खड़गपुर-खुर्दा रोड एक्सप्रेस, खड़गपुर-जजपुर क्योंझर रोड एक्सप्रेस,शालीमार-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस, शालीमार-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, संतरागाछी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस, भद्रक-हावड़ा एक्सप्रेस, जाजपुर क्योंझर रोड-खड़गपुर एक्सप्रेस, पुरी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस, भद्रक-बालासोर मेमू स्पेशल, खुर्दा रोड-खड़गपुर एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस, पुरी-शालीमार एक्सप्रेस,संबलपुर-शालीमार एक्सप्रेस व विल्लुपुरम-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है. वहीं, उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा रोड से होकर चलेगी.
Jharkhand Latest News! यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने रद्द की 18 ट्रेनें, घर से निकलने से पहले चेक कर लें ये लिस्ट
This article may include AI-assisted content and is intended for informational purposes only. We aim for accuracy, but errors may occur. Please verify important information independently or contact us for corrections.
